फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   E-rickshaw drivers did road jam, accused auto drivers

Kurukshetra News: ई-रिक्शा चालकों ने किया रोड जाम, ऑटो चालकों पर लगाए आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw drivers did road jam, accused auto drivers
कुरुक्षेत्र। ई-रिक्शा चालकों को समझाते पुलिसकर्मी।
कुरुक्षेत्र। नए बस अड्डे के पास ई-रिक्शा चालकों ने जाम लगा दिया। उन्होंने अपनी ई-रिक्शा सड़क के बीच में लगा दी। जाम के लगाने के बाद उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचे तथा उनसे जाम लगाने का कारण पूछा। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले प्रशासन की ओर से उनको ब्रह्मसरोवर के पास रिक्शा स्टैंड दिया गया था, मगर ऑटो चालकों की मनमानी के कारण उनको वहां से भगा दिया गया। आरोप लगाया कि ऑटो चालक उनके साथ मारपीट करते हैं। उनका ई-रिक्शा नहीं चलने देते, इस बारे में वह कई बार प्रशासन को शिकायत दे चुके हैं। उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है। ई-रिक्शा चलाकर ही उनका गुजारा चल रहा है। वहीं पुलिस ने दो पक्ष को इकट्ठा करके उनसे बातचीत कराई। दोनों के बीच कुछ शर्तों पर सहमति भी बनी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed