फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   E-compensation portal opened for crop loss registration

Kurukshetra News: फसल नुकसान पंजीकरण के लिए खोला गया ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल

Tue, 02 Sep 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 02 Sep 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
E-compensation portal opened for crop loss registration
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। राज्य सरकार ने किसानों के हित में फैसला लेते हुए हरियाणा के 12 जिलों के 1402 गांवों के लिए 10 सितंबर तक ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला है। इस पोर्टल के माध्यम से किसान अपनी खरीफ की फसल खराब होने की विस्तृत जानकारी अपलोड कर सकते हैं।

एसडीएम अभिनव सिवाच आईएएस ने कहा कि जलभराव के कारण कई गांवों के किसानों की फसलें खराब हुई हैं और अन्य नुकसान हुए हैं। पोर्टल पर प्रभावित लोग अपना संपूर्ण ब्योरा डाल सकते हैं जिसमें जलभराव से हुए नुकसान के बारे में विस्तार से आंकलन किया जाएगा और समयबद्ध तरीके से प्रभावित किसान को मुआवजा या अन्य सहुलियत दी जाएगी। पोर्टल पर ब्योरा अपलोड करने के लिए प्रभावित किसान आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त यदि और भी कोई समस्या है तो आमजन अपनी समस्या प्रशासन तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि 12 जिलों में रोहतक के 41, हिसार के 86, चरखी दादरी के 34, पलवल के 59, सिरसा के छह, भिवानी के 43 गांव, रेवाड़ी के सात, कुरुक्षेत्र के 75, यमुनानगर के 600, नूंह के 166, फतेहाबाद के 21 और झज्जर के 264 प्रभावित गांव शामिल हैं। जिला राजस्व अधिकारी पोर्टल के माध्यम से प्राप्त दावों का सत्यापन विशेष गिरदावरी के रूप में करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed