फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dushyant Chautala will infuse enthusiasm in the state executive of Yuva JJP today.

Kurukshetra News: युवा जेजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी में आज जोश भरेंगे दुष्यंत चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Dushyant Chautala will infuse enthusiasm in the state executive of Yuva JJP today.
कुरुक्षेत्र। युवा जननायक जनता पार्टी की ओर से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने, युवाओं को राजनीति की मुख्यधारा से जोड़ने और प्रदेश में संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 31 जनवरी को पंजाबी धर्मशाला में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी।
विज्ञापन

इसमें पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला की ओर से की जाएगी। बैठक में प्रदेशभर से जिला, हल्का एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी, युवा जेजेपी के सक्रिय कार्यकर्ता, संगठन से जुड़े युवा प्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रों से आए युवा साथी बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
विज्ञापन

बैठक के दौरान संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा, आगामी राजनीतिक व संगठनात्मक कार्यक्रमों की रणनीति, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की कार्ययोजना और युवाओं से जुड़े रोजगार, शिक्षा, खेल, नशा मुक्ति और सामाजिक विकास जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा जेजेपी प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. जसविंदर खैहरा ने बताया कि बैठक की तैयारियां कर ली गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं, अनुशासन और सहभागिता के लिए जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं, ताकि बैठक सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed