{"_id":"5f3186ee8ebc3e3d1f2a74b2","slug":"dushyant-chautala-reach-in-dr-jasvindr-khaira-s-home-kurukshetra-news-knl40370262","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने राजस्व विभाग से शुरू की है भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई : दुष्यंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने राजस्व विभाग से शुरू की है भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई : दुष्यंत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा कि राज्य सरकार किसी भी विभाग में भ्रष्टाचार नहीं होने देगी। इस सरकार ने अपने 9 माह के कार्यकाल में ही भ्रष्टाचार को समाप्त करने की मुहिम को आखिरी अंजाम तक पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है। इसकी पहल राजस्व विभाग से शुरू की है। इस विभाग में रजिस्ट्रियों के मामले को लेकर गुरुग्राम कमिश्नर द्वारा जांच की जा रही है। इस रिपोर्ट के तथ्यों के आधार पर राज्य सरकार कार्रवाई करेगी और भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाएगी।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सोमवार को गांव लुखी में जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. जसविंद्र खैरा के पिता स्वर्गीय रवैल सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचे। उन्होंने डॉ. जसविंद्र सिंह खैरा और उनके परिजनों के सदस्यों के साथ मन की संवेदनाओं को सांझा करते हुए कहा कि स्वर्गीय रवैल सिंह के जाने से पूरे जजपा परिवार को क्षति पहुंची है, परम पिता परमात्मा दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और परिवार को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इसके अलावा शोक व्यक्त करने वालों में विधायक रामकरण काला, प्रोफेसर रणधीर सिंह, लेफ्टिनेंट विक्रमजीत सिंह, जजपा के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह मुल्तानी, जजपा नेता माया राम, एसडीएम कपिल शर्मा, डीएसपी राजकुमार वालिया भी शामिल रहे।
उपमुख्यमंत्री ने गांव लुखी में ही पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि केंद्र सरकार फिलहाल नई शिक्षा नीति को लेकर गाइडलाइंस जारी किए हैं। इस नई शिक्षा नीति को लेकर जैसे ही केंद्र सरकार की तरफ से गाइडलाइंस और नियम जारी किए जाएंगे, उन गाइडलाइंस और नियमों को अपनाते हुए राज्य सरकार नई शिक्षा नीति को लागू करेगी। इस शिक्षा नीति से देश और प्रदेश में बहुत बड़ा परिवर्तन होगा। इस मौके पर शाहबाद विधायक रामकरण काला, बुटा सिंह लुखी, मेजर सिंह, यशेंद्र शर्मा, योगध्यान, सुनील राणा, डा. अजमेर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।