फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Due to lack of employment, the youth turned towards foreign countries Arora

रोजगार के अभाव में युवाओं का रुख विदेश की ओर : अरोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:16 PM IST
विज्ञापन
Due to lack of employment, the youth turned towards foreign countries Arora
कुरुक्षेत्र। कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा ने चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्ष में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण हरियाणा बेरोजगारी में पहले स्थान पर आ गया है।
विज्ञापन

प्रदेश का युवा रोजगार की तलाश में मेहनत मजदूरी करने विदेशों की ओर पलायन कर रहा है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर पहले साल में ही एक लाख युवाओं को पक्की सरकारी नौकरी दी जाएगी जिससे प्रदेश का युवा रोजगार की तलाश में विदेश की ओर न जाए। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर थानेसर में पांच हजार करोड़ रूपये खर्च करने का दावा किया जा रहा है जबकि इस हलके में विकास के नाम पर कुछ नही हुआ। कोई नई परियोजना हल्के में शुरु नहीं की गई।
विज्ञापन

अरोड़ा ने बुधवार को डीडी कॉलोनी, सेक्टर 3,5, 7, सब्जी मंडी, गांव अमीन, डेरा रामपुरा, मोहननगर, खेड़ी ब्रह्मणान और सुनहेड़ी खालसा में चुनावी सभाओं को संबोधित करके कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव अमीन में ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा अरोड़ा को समर्थन देने का ऐलान किया गया। कार्यक्रम में पहुंचने पर अरोड़ा को ब्राह्मण समाज ने वेद मंत्रोच्चारण के साथ आशीर्वाद दिया और उन्हे भगवान परशुराम की मूर्ति व शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
इससे पूर्व देर रात्रि अरोड़ा ने खेडी मारकंडा गांव में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में भारी जनसैलाब उमड़ा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध चरम सीमा पर है। अरोड़ा ने कहा कि उनके मंत्री काल में पिपली कुरुक्षेत्र मार्ग पर बने ऑवरब्रिज को जिसे खूनी पुल कहा जाता है को डबल किया गया।

आज थानेसर में दो ही बडे पार्क हैं जिंदल पार्क और ताऊ देवीलाल पार्क इन दोनों पार्कों का निर्माण भी उनके मंत्री काल में ही हुआ था। झांसा रोड को फॉर लेन करने का काम उन्होंने ही करवाया था। पैनोरमा संग्रहालय का निर्माण भी उनके काल में हुआ। भाजपा के शासन काल में तो पिपली कुरुक्षेत्र मार्ग का निर्माण कार्य लंबे समय तक अटका रहा इस सडक़ के कारण दर्जनों लोगों की अकाल मृत्यु हो गई। अनेक दुर्घटनाग्रस्त होकर चोटिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed