फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   drugs smuggler arrested

4.56 ग्राम हेरोइन/स्मैक सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार, भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
drugs smuggler arrested
गुप्त सूचना पर पुलिस ने एक व्यक्ति को काबू करके उसके कब्जे से चार ग्राम 56 मिलीग्राम हेरोइन/स्मैक बरामद की। पुलिस ने आरोपी शैरील उर्फ सचिन वासी सेक्टर-13 को जेल भेज दिया है। पुलिस उप-अधीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि पांच जुलाई को हरियाणा राज्य एंटी नारकोटिक्स सेल के सहायक उपनिरीक्षक राजेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, गुरमेल सिंह की टीम रेडक्रॉस ऑफिस सेक्टर-13 के पास गश्त कर रही थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि शैरील उर्फ सचिन हेरोइन/स्मैक पीने के साथ बेचने का धंधा भी करता है। आज भी वह अपने घर के सामने गली में हेरोइन/स्मैक बेच रहा है। सूचना पर टीम ने पुलिस उप-अधीक्षक नरेंद्र सिंह को साथ लेकर मौके से आरोपी को काबू करके करके पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चार ग्राम 56 मिलीग्राम हेरोइन/स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज कर आरोपी शैरील उर्फ सचिन को गिरफ्तार करके कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed