फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dronacharya Stadium's men's and women's team won in basketball

Kurukshetra News: बाॅस्केटबॉल में द्रोणाचार्य स्टेडियम की पुरुष और महिला वर्ग की टीम ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Dronacharya Stadium's men's and women's team won in basketball
कुरुक्षेत्र। सीएम कप की दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन द्रोणाचार्य स्टेडियम कुरुक्षेत्र में किया गया, जिसका समापन रविवार को हुआ। इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता रही टीमें मंडल स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। दो दिवसीय कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, बाॅस्केटबॉल और फुटबॉल प्रतियोगिताओं में 450 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बाॅस्केटबॉल प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में द्रोणाचार्य स्टेडियम की टीम ने पहला स्थान हासिल किया तो वहीं महिला वर्ग में भी द्रोणाचार्य स्टेडियम की टीम प्रथम रही। कबड्डी प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में केयूके चैलेंजर टीम ने पहला स्थान हासिल किया और महिला वर्ग में राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकंडरी स्कूल लाडवा की टीम प्रथम रही। हैंडबॉल में द्रोणाचार्य स्टेडियम की टीम पहले स्थान पर तथा महिला वर्ग में सतलुज सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाहाबाद की टीम ने बाजी मारी। खो-खो प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल देवीदासपुरा की टीम प्रथम रही और महिला वर्ग में द्रोणाचार्य स्टेडियम की टीम ने पहला स्थान पाया। जबकि फुटबॉल प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र की टीम प्रथम रही और महिला वर्ग में आर्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाहाबाद की टीम अव्वल रही। वहीं वॉलीबॉल के पुरुष वर्ग मुकाबलों में साईं कुरुक्षेत्र की टीम ने पहला स्थान हासिल किया और महिला वर्ग में सुनील कुमार मेमोरियल स्टेडियम अमीन की टीम प्रथम रही।
विज्ञापन


विजेता रही टीमें मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगी हिस्सा
जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि दो दिवसीय सीएम कप प्रतियोगिता में उपमंडल स्तर पर विजेता 450 खिलाड़ियों ने छह खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता रही टीमें मंडल स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। मंडल स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में पहला स्थान हासिल करने वाली टीमों को प्रदेश स्तरीय मुकाबलों में प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। मंडल स्तर के मुकाबले 21 अगस्त को अंबाला में आयोजित किए जाएंगे तथा प्रदेश स्तर के खेल 24 से 25 अगस्त को होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed