{"_id":"6414d18c6c59cd1ee80fc327","slug":"drizzle-with-strong-winds-changed-the-weather-kurukshetra-news-c-18-1-63224-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी ने बदला मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी ने बदला मौसम
Sat, 18 Mar 2023 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 18 Mar 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में वीरवार को हुई तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बूंदाबांदी का असर देखने को मिला। इसका असर शुक्रवार सुबह को मौसम में नजर भी आया। वहीं मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक बारिश होने की भविष्यवाणी की है। इस भविष्यवाणी से किसानों बेहद चिंतित है, क्योंकि गेहूं की फसल पकने को तैयार है। अगर बारिश हुई तो किसानों को गेहूं की फसल खराब होने का डर सता रहा है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले दिनों बारिश की संभावना से अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में गिरावट दर्ज होगी। बारिश से दो से तीन डिग्री तक तापमान गिरेगा। हालांकि वीरवार देर रात हुई बूंदाबांदी से जिले में कहीं कोई फसल में नुकसान का कोई मामला सामने नहीं आया। शनिवार को मौसम विभाग के अनुसार बारिश होने की आशंका है। बारिश से अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तो न्यूनतम तापमान में एक डिग्री गिरावट हो सकती है।
हालांकि रविवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है, मगर बादल छाए रहेंगे। इसके बाद सोमवार को दोबारा से बारिश की संभावना है। बारिश होने के भविष्यवाणी से किसानों के चेहरे मुरझाए हुए हैं, वहीं कृषि विभाग ने किसानों को फसल में पानी नहीं देने का परामर्श दिया है ताकि बारिश हो तो फसलों को ज्यादा नुकसान न हो।