फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Drizzle and cold wave increased the coolness, there will be clouds even today

Kurukshetra News: बूंदाबांदी और शीतलहर ने बढ़ाई ठंडक, आज भी छाए रहेंगे बादल

Fri, 21 Feb 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 21 Feb 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Drizzle and cold wave increased the coolness, there will be clouds even today
कुरुक्षेत्र। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। वीरवार अल सुबह करीब दो बजे से रूक-रूक कर कईं घंटे तक बूंदाबांदी होती रही। इसके बाद दिन भर शीतलहर चलने से एक बार फिर ठंडक का एहसास हुआ। शाम तक हल्के बादल छाए रहे तो तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। सप्ताह के अंत तक मौसम में यह बदलाव लगातार जारी रहने की संभावना जताई जा रही है। जिले में वीरवार को अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को बादल छाए रहने के साथ अधिकतम 23.2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान जताया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ कर्मचंद का कहना है कि बारिश का बने मौसम का गेहूं की फसल में फायदा होगा। फिलहाल गेहूं की फसल को ठंडक की जरूरत है। इससे उत्पादन पर सकारात्मक असर पड़ेगा। वहीं कृषि वैज्ञानिक डाॅ.सीबी सिंह ने कहा कि गर्मी का सीजन शुरू होने जा रहा है तो सेहत की दृष्टि से सब्जियों का सेवन काफी लाभकारी है। उन्होंने मौसम की स्थिति को देखते हुए उन सब्जियों के बारे में जानकारी दी जो फरवरी मार्च महीने में लगाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed