{"_id":"65bb5cbfb8edd1a0c8003a83","slug":"driver-dies-in-kurukshetra-dead-body-found-hanging-behind-truck-sensation-spread-in-area-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या या आत्महत्या: कुरुक्षेत्र में ड्राइवर की मौत, ट्रक के पीछे लटका मिला शव, इलाके में फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या या आत्महत्या: कुरुक्षेत्र में ड्राइवर की मौत, ट्रक के पीछे लटका मिला शव, इलाके में फैली सनसनी
Thu, 01 Feb 2024 02:26 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 01 Feb 2024 02:26 PM IST
सार
कुरुक्षेत्र में ट्रक ड्राइवर की मौत से हड़कंप मच गया। चालक का शव उसी ट्रक के पीछे लटका मिला, जिसे वह चलाता था। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुरुक्षेत्र के लाडवा क्षेत्र के गांव जंधेड़ा में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव ट्रक के पीछे लटका मिला। मृतक इसी ट्रक को चलाकर ही अपने परिवार का गुजारा चला रहा था। यह हत्या का मामला है या फिर आत्महत्या, यह अभी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
वीरवार सुबह गांव के लोग जैसे ही खेतों की ओर जाने लगे तो कच्चे रास्ते पर गांव के समीप ही ट्रक खड़ा था। उसके पीछे ढाले पर शव लटका हुआ था, जिसकी शिनाख्त गांव के ही करीब 30 वर्षीय दीपक के रूप में हुई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे तो पुलिस ने भी शव कब्जे में लिया।
विज्ञापन
इस घटना को लेकर हर कोई दंग है। अभी पुलिस मामले की जांच में लगी है। बताया जा रहा है कि दीपक शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है। वह कई साल से यह ट्रक चलाकर ही अपने परिवार का गुजारा चला रहा था। वह रात को अक्सर ट्रक लेकर ही गांव में आता था, लेकिन जिस जगह ट्रक खड़ा मिला वहां पर पहले कभी ट्रक खड़ा नहीं किया था।
विज्ञापन