फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Driver caught with 11.800 kg of poppy husk in a truck.

Kurukshetra News: ट्रक से 11.800 किलो चूरा पोस्त के साथ चालक पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Driver caught with 11.800 kg of poppy husk in a truck.
कुरुक्षेत्र। पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया ट्रक चालक व बरामद चूरापोस्त। पीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की कुरुक्षेत्र यूनिट ने प्याज व पेंट की आड़ में ट्रक के जरिए राजस्थान व मध्यप्रदेश से नशीले पदार्थ की तस्करी करने के मामले का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सूचना पर सोमवार को एक ट्रक की तलाशी ली तो चालक की सीट के पीछे से कट्टे में 11 किलो 800 ग्राम चूरा पोस्त मिला। इसके बाद उन्होंने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया।
यूनिट के प्रभारी गुरनाम सिंह ने बताया कि उनकी टीम पुराना बस अड्डा के पास मौजूद थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि यमुनानगर के बापा गांव का मंदीप सिंह उर्फ मोनी ट्रक में सामान लोड करके राजस्थान व मध्य प्रदेश की ओर जाता है और वापसी में प्याज व पेंट की आड़ में चुरापोस्त छिपाकर लाता है। इस समय भी भारी मात्रा में चुरापोस्त छिपाकर लाया है और थीम पार्क के सुलभ शौचालय के समीप सड़क किनारे ट्रक रोककर आराम कर रहा है।
विज्ञापन

सूचना पर वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने चालक को जगाकर ट्रक की तलाशी ली तो केबिन में ड्राइवर सीट के पीछे एक सफेद रंग का कट्टा प्लास्टिक बरामद हुआ, जिसमें चूरा पोस्त था। इसका वजन 11 किलो 800 ग्राम था। इस संबंध में थाना कृष्णा गेट में ट्रक चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गुरनाम सिंह का कहना है कि मामले में पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह खेप कहां से खरीदी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed