फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dr. Ramraj became the patron of Shri Brahmin and Tirthodhar Sabha.

Kurukshetra News: श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के संरक्षक बने डाॅ. रामराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ramraj became the patron of Shri Brahmin and Tirthodhar Sabha.
कुरुक्षेत्र। रामराज कौ​शिक को नियु​क्ति पत्र सौंपते मुख्य सलाहाकार जयनारायण शर्मा। स्वयं - फोटो : Samvad
कुरुक्षेत्र। श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा की बैठक शुक्रवार को ज्योतिष कार्यालय में हुई। इस दौरान सभा के प्रस्ताव अनुसार ज्योतिषाचार्य डॉ. रामराज कौशिक को सभा के संरक्षण मंडल में शामिल किया गया। डॉ. रामराज तीन वर्ष तक सभा के लिए संरक्षक नियुक्त किए गए हैं। सभा के मुख्य सलाहकार एडवोकेट जयनारायण शर्मा ने बताया कि प्रस्ताव-तीन 21 सितंबर 2025 के अनुसार डाॅ. रामराज कौशिक को वर्ष 2025 से 2028 तक सभा के संरक्षक मंडल में शामिल किया गया है। उन्होंने कार्यालय में जाकर नियुक्ति पत्र सौंपा। सभा के प्रधान यशेंद्र शर्मा और प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा ने कहा कि उनकी कार्यकुशलता से सभा को बल मिलेगा। वर्तमान में कल्याण नगर सोशल वेलफेयर सोसायटी के प्रधान डॉ. कौशिक ने विश्वास दिलाया कि ब्राह्मण समाज और मंदिरों व तीर्थों के कल्याण के लिए मिलकर कार्य करने में पूर्ण सहयोग रहेगा। इस अवसर पर पूर्व प्रधान श्याम सुंदर तिवारी, वरिष्ठ उप प्रधान नितिन शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व सभा के सदस्य मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। रामराज कौशिक को नियुक्ति पत्र सौंपते मुख्य सलाहाकार जयनारायण शर्मा। स्वयं

कुरुक्षेत्र। रामराज कौशिक को नियुक्ति पत्र सौंपते मुख्य सलाहाकार जयनारायण शर्मा। स्वयं- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed