{"_id":"6a2f0b56b4e227a97309c01d","slug":"dr-jitendra-khatkar-becomes-president-of-hfucto-elected-unanimously-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-156351-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एचएफयूसीटीओ के अध्यक्ष बने डॉ. जितेंद्र खटकड़, सर्वसम्मति से चुने गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एचएफयूसीटीओ के अध्यक्ष बने डॉ. जितेंद्र खटकड़, सर्वसम्मति से चुने गए
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केयू में मीटिंग करते प्रदेश के विश्वविद्यालयो से आए शिक्षक व अन्य। स्वंय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। हरियाणा फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी एंड कॉलेज टीचर्स ऑर्गेनाइजेशन्स (एचएफयूसीटीओ) का नया अध्यक्ष कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र खटकड़ को चुना गया है। रविवार को कूटा कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से यह जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
बैठक की अध्यक्षता एआईएफयूसीटीओ के उपाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिंह ने की। एचएफयूसीटीओ के महासचिव डॉ. दयानंद मलिक ने डॉ. जितेंद्र खटकड़ के अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। इस दौरान सदस्यों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन शिक्षकों और उच्च शिक्षा संस्थानों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगा।अध्यक्ष बनने के बाद डॉ. जितेंद्र खटकड़ ने कहा कि वे विश्वविद्यालय और कॉलेज शिक्षकों के हितों की रक्षा तथा उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।
बैठक में शिक्षकों से जुड़े कई लंबित मुद्दों पर चर्चा की गई। फेडरेशन ने विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने, लंबित कॅरिअर एडवांसमेंट स्कीम (सीएएस) पदोन्नतियां लागू करने, सेल्फ फाइनेंस स्कीम के शिक्षकों के पदों को बजटेड पदों में बदलने तथा सरकारी कॉलेज शिक्षकों के लिए अनिवार्य ग्रामीण सेवा की शर्त समाप्त करने की मांग उठाई, इसके अलावा सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार एचआरए देने, महिला शिक्षकों की आकस्मिक छुट्टियां 20 से बढ़ाकर 25 दिन करने, ग्रेच्युटी सीमा बढ़ाने और कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने संबंधी प्रस्ताव भी पारित किए गए। बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि संगठन का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री, राज्यपाल, शिक्षा मंत्री और अन्य संबंधित अधिकारियों से मिलकर इन मांगों के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपेगा।