Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Doctors replace 55-year-old woman's knee at District Hospital

Kurukshetra News: जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने बदला 55 वर्षीय महिला का घुटना

Fri, 05 Dec 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 05 Dec 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Doctors replace 55-year-old woman's knee at District Hospital
कुरुक्षेत्र। घुटना बदलने में सफल होने पर उत्साहित चिकित्सक। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिला नागरिक अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत दूसरी बार किसी मरीज के घुटने को बदला (टोटल नी-रिप्लेसमेंट किया) गया है, जिसका ऑपरेशन करीब डेढ़ घंटे तक चला और डॉक्टरों की टीम ने सफलतापूर्वक करीब 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला के घुटने को बदला।
विज्ञापन

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मन्नू सोनी ने बताया कि बुधवार को करीब 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला जिला अस्पताल में भर्ती हुई थीं। जिनके घुटने में दिक्कत थी। काफी समय से महिला के घुटने में दर्द था, जिसकी हडि्डयां घिस चुकी थी। इसलिए उसका घुटना बदलना पड़ा। बुजुर्ग महिला का आयुष्मान कार्ड योजना के अंतर्गत निशुल्क घुटना बदला गया है, जबकि प्राइवेट में इसकी कीमत 2-3 लाख रुपये आती है।
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के तहत बदला गया घुटना
डॉ. मन्नू सोनी ने बताया कि पहले आयुष्मान कार्ड के तहत घुटने और कूल्हे बदलवाने के ऑपरेशन के लिए मरीज प्राइवेट अस्पतालों में जाया करते थे। लेकिन अब सरकार ने नियम में बदलाव करते हुए कहा है कि घुटने और कूल्हे बदलने का काम सरकारी अस्पतालों में होगा। टीम में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अनूप मेहता, बेहोशी के डॉक्टर डॉ. संदीप कोठारी मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। घुटना बदलने में सफल होने पर उत्साहित चिकित्सक। संवाद

कुरुक्षेत्र। घुटना बदलने में सफल होने पर उत्साहित चिकित्सक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed