फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Doctors did a symbolic demonstration for two hours by downing their pens.

Kurukshetra News: पेन डाउन कर चिकित्सकों ने किया दो घंटे तक सांकेतिक प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Doctors did a symbolic demonstration for two hours by downing their pens.
कुरुक्षेत्र। आपातकालीन विभाग में मरीजों की जांच करते चिकित्सक।
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन (एचसीएमएस) के आह्वान पर सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों ने सोमवार को अपनी मांगों के समर्थन में सुबह नौ बजे से 11 बजे तक पेन डाउन हड़ताल कर सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में एसोसिएशन से जुड़े चिकित्सक ही शामिल हुए, जबकि एनएचएम और अनुबंध तौर पर नियुक्त चिकित्सकों ने अपनी ड्यूटी पर रहकर मरीजों को जांचा साथ ही अस्पताल में हर तरह की आपातकालीन सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन

एचसीएमएस के जिला प्रधान डॉ. प्रदीप नागर ने बताया कि सरकार की अनदेखी के चलते चिकित्सकों में रोष फैल रहा है। इसी को लेकर एचसीएमएस के आह्वान पर दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल रखी गई थी। इसमें उनकी संस्था से जुड़े चिकित्सकों ने हिस्सा लिया। उनकी हड़ताल का असर भी दिखा। दावा किया कि मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक और एसीएस ने उनकी मांगों पर निर्णय लेने के लिए बैठक का निमंत्रण दिया है। इससे पहले वह लोग पंचकूला में महानिदेशक कार्यालय, जिला स्तर पर सरकारी अस्पतालों में सांकेतिक रूप काले रिबन लगाकर रोष जता चुके हैं, मगर सरकार उनकी ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार सीधे तौर पर एसएमओ की भर्ती बंद कर इस पद को पदोन्नति श्रेणी में शामिल करें। विशेषज्ञ श्रेणी का क्रियान्वयन किया जाए। निदेशक, सीएमओ और एसएमओ स्तर पर समयबद्ध पदोन्नति और एमओ स्तर पर समय पर भर्ती हो। केंद्र सरकार के समान एएसपी और भत्ता दिया जाए। एमओ की पदोन्नति सूची करीब डेढ़ साल से लंबित है। उनको जल्द एसएमओ में पदोन्नति दी जाए। इसके अलावा अन्य दो मांगों को भी लागू किया जाए। इस प्रदर्शन के बाद भी सरकार उनकी मांगे पूरी नहीं करती तो वे 25 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस मौके पर डॉ. बहादुर सिंह, डॉ. गौरव सिंगला, डॉ. नीरज, डाॅ. शिवनीत कौर, डॉ. रमेश सभ्रवाल, डॉ. मनीषा सिंह, डाॅ. अनिल त्यागी सहित अन्य मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। आपातकालीन विभाग में मरीजों की जांच करते चिकित्सक।

कुरुक्षेत्र। आपातकालीन विभाग में मरीजों की जांच करते चिकित्सक।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed