फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   DNA report awaited for head found in lake and torso found in theme park

Kurukshetra News: सरोवर में मिले सिर और थीम पार्क में मिले धड़ की डीएनए रिपोर्ट का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
DNA report awaited for head found in lake and torso found in theme park
कुरुक्षेत्र। सरोवर से बरामद सिर और थीम पार्क में मिले धड़ की डीएनए रिपोर्ट का पुलिस टीमें बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। दोनों भागों की रिपोर्ट मिलान के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि जांच टीम आरोपियों के बहुत करीब पहुंच चुकी है और रिपोर्ट मिलते ही तुरंत गिरफ्तारी की जाएगी।यह मामला गत वर्ष दिसंबर में सामने आया था, जब थीम पार्क में स्टेज के पीछे एक दिव्यांग व्यक्ति (उम्र 35-40 वर्ष) का सिर कटा धड़ मिला था। शव के पास नया चाकू और सिरिंज भी बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में हत्या चाकू से की गई लगती है।
विज्ञापन

बाद में सरोवर से सिर मिलने से मामला और जटिल हो गया।पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। डीएनए टेस्टिंग के जरिये शव की पहचान और सिर-धड़ के मिलान की पुष्टि होगी जिससे हत्या का मकसद, आरोपी और घटनाक्रम स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी प्रतीक गहलोत सहित जांच टीम ने कहा कि रिपोर्ट आने पर कार्रवाई त्वरित होगी। साथ ही पुलिस का कहना है कि वह हत्यारों के बहुत करीब है। उन्हें काबू कर मृतक की पहचान जल्द हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed