Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Divina wins two gold, two bronze medals in yoga championship

Kurukshetra News: योग चैंपियनशिप में डिविना ने जीते दो स्वर्ण, दो कांस्य पदक

Tue, 30 Jun 2026 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 30 Jun 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
Divina wins two gold, two bronze medals in yoga championship
कुरुक्षेत्र। अपने पदको के साथ खिलाड़ी डिविना। स्वयं
कुरुक्षेत्र। मलेशिया के कुआलालंपुर में 24 से 26 जून तक आयोजित पांचवीं एशियाई योग चैंपियनशिप में कुरुक्षेत्र की आठ वर्षीय डिविना ने दो स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। इस चैंपियनशिप में एशिया के 10 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें भारत से केवल 20 खिलाड़ियों का चयन किया गया था, जिनमें हरियाणा से डिविना अकेली प्रतिभागी थीं।
विज्ञापन

विज्डम वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की तीसरी कक्षा की छात्रा डिविना इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। उसने पिछले वर्ष 13 से 16 नवंबर तक करनाल में आयोजित इंटरनेशनल वर्ल्ड योग प्रतियोगिता में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया था। इस बार एशियाई चैंपियनशिप में उनका प्रदर्शन और बेहतर रहा। डिविना की इस सफलता के पीछे उनकी कोच परविंदर कौर का विशेष मार्गदर्शन रहा। परिवार का कहना है कि नियमित अभ्यास और अनुशासन की बदौलत डिविना ने कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल की है। वही इस उपल्बधि पर डिविना के दादा एच वी मनचंदा ने बताया कि प्रतियोगिता का स्तर काफी चुनौतीपूर्ण था। इसके बावजूद डिविना ने सभी मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किए। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और जिले में खुशी का माहौल है। वहीं पिता डॉ. भरतवीर मनचंदा और माता डॉ. सलोनी मनचंदा ने बेटी की सफलता पर खुशी जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed