फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Diver Pargat Singh saves woman's life through alertness; prevents her from jumping into the canal.

Kurukshetra News: गोताखोर परगट सिंह की सतर्कता से बची महिला की जान, नहर में कूदने से रोका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Diver Pargat Singh saves woman's life through alertness; prevents her from jumping into the canal.
कुरुक्षेत्र। अपनी सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के लिए पहचान बना चुके गोताखोर परगट सिंह ने एक बार फिर समय रहते हस्तक्षेप कर एक महिला की जान बचा ली। घटना गांव दबखेड़ी के समीप नहर किनारे की है, जहां एक महिला अकेली बैठकर रो रही थी और उसके हावभाव से किसी अनहोनी की आशंका जताई जा रही थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खेतों में काम कर रहे एक किसान ने महिला की संदिग्ध स्थिति देखकर तत्काल गोताखोर परगट सिंह को सूचना दी। सूचना मिलते ही परगट सिंह मौके पर पहुंचे और महिला से बातचीत कर उसे शांत कराया। इस दौरान उन्होंने महिला को नहर में कूदने से रोक लिया और स्थिति को संभालते हुए पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद महिला के परिजनों को बुलाया गया। परिजनों की मौजूदगी में महिला को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर घर भेज दिया गया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक संभावित हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed