{"_id":"69713a319e20b85af20fc6a3","slug":"district-presidents-expressed-their-anguish-to-rahul-gandhi-over-the-arbitrariness-of-party-leaders-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-148923-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पार्टी नेताओं की मनमानी पर राहुल गांधी के समक्ष जिलाध्यक्षों का छलका दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पार्टी नेताओं की मनमानी पर राहुल गांधी के समक्ष जिलाध्यक्षों का छलका दर्द
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पंजाबी धर्मशाला में कांग्रेस जिलाध्यक्षों से चर्चा करते राहुल गांधी। सोशल मीडिया
कुरुक्षेत्र। पिछले नौ दिन से सियासी गुरों के साथ-साथ अनुशासन का पाठ सीख रहे कांग्रेस जिलाध्यक्षों का राहुल गांधी के समक्ष दर्द छलक उठा। राहुल गांधी जब उन्हें पार्टी संगठन को मजबूत बनाने व धरातल पर कार्य करते हुए कार्यकर्ताओं को मजबूती से जोड़ने का गुरुमंत्र दे रहे थे तो जिलाध्यक्षों ने पार्टी संगठन में खींचतान से लेकर नेताओं की मनमानी की भी खूब पोल खोली।
हिसार के जिलाध्यक्ष ब्रिजलाल बहबलपुरिया सहित कई अन्य जिलाध्यक्षों ने कहा कि नेता इस तरह मनमानी करते हैं कि कांग्रेस के स्थापना दिवस समारोह में शामिल तक नहीं होते जिससे कार्यकर्ताओं में गलत संदेश जा रहा है। जब नेता ही ऐसा करेंगे तो पार्टी संगठन कैसे मजबूत हो सकता है और अनुशासन भी संभव नहीं। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। कार्यकर्ता से लेकर पार्टी नेता को अनुशासन में रहते हुए संगठन को मजबूती देनी होगी। राहुल गांधी ने कहा कि हर जिलाध्यक्ष को मजबूती से काम करना होगा और यह काम धरातल से ही शुरू करें।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
राहुल गांधी ने जिलाध्यक्षों को ताइक्वांडो के भी सिखाए गुर
राहुल गांधी पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ हरियाणा व उत्तराखंड के जिलाध्यक्षों को ताइक्वांडो के भी गुर दे गए। जहां करीब ढाई घंटे तक उन्होंने एक-एक कर सियासी कदमों, पार्टी की नीतियों, लक्ष्यों से लेकर वर्तमान मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की, वहीं करीब एक घंटे तक जिलाध्यक्षों को ताइक्वांडो के भी दांव पेंच सिखाए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
राहुल गांधी से मुलाकात कर गदगद हो उठे हरियाणा व पंजाब के कांग्रेस जिलाध्यक्ष
राहुल गांधी से इतनी करीब से मुलाकात कर हरियाणा व पंजाब के जिलाध्यक्ष गदगद हो उठे। पिछले नौ दिनों से बंद हॉल में खास कक्षा लगा रहे जिलाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलकर उत्साह से लबरेज दिखाई दिए। कई जिलाध्यक्षों की राहुल गांधी से सीधी मुलाकात की मुराद पूरी हुई और कई उनसे संवाद कर खिल उठे।
प्रोटोकॉल के कारण नौ दिन से पत्रकारों से बचते रहे जिलाध्यक्षों ने राहुल गांधी के निकलते ही खुलकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज उन्हें एहसास हुआ कि वे राहुल गांधी से भी मिल सकते हैं। कई जिलाध्यक्षों ने कहा कि इससे पहले उनकी आज तक इतने करीब से राहुल गांधी से मुलाकात नहीं हो पाई थी। आज उनसे मिलकर हौसला बढ़ गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
जिलाध्यक्षों के कहने पर राहुल गांधी ने तोड़ा वीआईपी कल्चर
कई जिलाध्यक्षों में उस समय मायूसी छा गई थी जब उन्हें पता चला कि राहुल गांधी उनके साथ नहीं बल्कि तीन से चार प्रदेश स्तर के नेताओं के साथ बैठकर ही खाना खाएंगे। हिसार ग्रामीण के जिलाध्यक्ष ब्रिज लाल बहबलपुरिया ने राहुल गांधी के समक्ष इस पर आपत्ति जताई। इसके बाद राहुल गांधी ने प्रदेश स्तर के नेताओं के साथ वीआईपी खाना छोड़ जिलाध्यक्षों के साथ खाना खाया। इससे जिलाध्यक्ष गदगद दिखाई दिए।
-- -- -- -- -- -
जिलाध्यक्ष के परिजन बोले- हम राहुल गांधी से मिलकर रह गए हैरान
चरखी दादरी के जिला प्रधान सुशील धानक का परिवार भी राहुल गांधी से मिला जिसमें बॉक्सर बेटी और पार्टी की युवा इकाई की सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर जसबीर, उनकी मां आशा देवी, बहन मिनाक्षी भी शामिल रहीं। उन्होंने बाद में बताया कि राहुल गांधी से इस तरह पहली बार मुलाकात हुई। उन्होंने परिवार के कुशलक्षेम के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के बारे में और वर्तमान हालात पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने एसिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में लागू किए गए 35 फीसदी क्राइटेरिया के विरोध में एचपीएससी कार्यालय पंचकुला के समक्ष धरना दे रहे युवाओं की मांग पर पत्र भी सौंपा। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि यह मुद्दा युवाओं के भविष्य से जुड़ा है, जिसे प्रमुखता से उठाया जाएगा।