फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   District players shine in DAV National Sports Cluster level badminton competition

Kurukshetra News: डीएवी राष्ट्रीय खेल क्लस्टर स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में छाए जिले के खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
District players shine in DAV National Sports Cluster level badminton competition
इस्माईलाबाद। अनिल कुमार डीएवी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय खेल क्लस्टर स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता कराई जा रही है। विद्यालय में 11-12 जुलाई तक दो दिवसीय प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग की विभिन्न आयु वर्गों की स्पर्धाएं शामिल हैं। प्रतियोगिता में छह विद्यालयों की टीमों ने सहभागिता की। इनमें डीएवी पब्लिक स्कूल इस्माईलाबाद, डीएवी पब्लिक स्कूल रादौर, डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-13 करुक्षेत्र, डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-तीन, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल और डीएवी पब्लिक स्कूल पिहोवा शामिल रहे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के पहले दिन टीम वर्ग अंडर-14 श्रेणी में डीएवी पब्लिक स्कूल रादौर ने स्वर्ण पदक, डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-13 ने सिल्वर मेडल और डीएवी पिहोवा ने कांस्य पदक जीता। अंडर-17 टीम वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-तीन ने स्वर्ण, डीएवी पब्लिक स्कूल पिहोवा ने रजत और डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। अंडर-19 टीम वर्ग में अनिल कुमार डीएवी पब्लिक स्कूल इस्माईलाबाद ने गोल्ड, डीएवी पब्लिक स्कूल पिहोवा ने सिल्वर और डीएवी पब्लिक स्कूल रादौर ब्रॉंज मेडल जीतने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


एकल प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-तीन ने स्वर्ण, अनिल कुमार डीएवी पब्लिक स्कूल इस्माईलाबाद ने रजत और डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-तीन ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर-17 एकल वर्ग में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र ने गोल्ड, अनिल कुमार डीएवी पब्लिक स्कूल इस्माईलाबाद ने सिल्वर और डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-तीन ने ब्रॉंज मेडल जीता। अंडर-19 एकल वर्ग में अनिल कुमार डीएवी पब्लिक स्कूल इस्माईलाबाद ने स्वर्ण, डीएवी पब्लिक स्कूल पिहोवा ने रजत और डीएवी पब्लिक स्कूल रादौर ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विद्यालय की ओर से खेल गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहन देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों एवं प्रतिभागी विद्यालयों का सफल आयोजन में सहयोग के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed