{"_id":"65e7824cd011e79e9e023a67","slug":"district-people-will-get-the-gift-of-projects-worth-rs-95-crore-58-lakh-tomorrow-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-114717-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जिले लोगों को कल मिलेगी 95 करोड़ 58 लाख की परियोजनाओं की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जिले लोगों को कल मिलेगी 95 करोड़ 58 लाख की परियोजनाओं की सौगात
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले के लोगों को 95 करोड़ 58 लाख 82 हजार रुपये की परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। 29 परियोजनाओं में से 22 का उद्घाटन और सात परियोजनाओं का शिलान्यास मुख्यमंत्री मनोहर लाल सात मार्च को चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे। एचएसएएमबी की तरफ से दो परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी। इसमें एक करोड़ 89 लाख की लागत से मुकीमपुरा से टकोरन तक सड़क, चार करोड़ नौ लाख की लागत से भौर सैयदां में सब यार्ड की परियोजना शामिल है, विकास एवं पंचायत विभाग के गांव ईशरगढ व पिपली ब्लॉक में तीन करोड़ 75 लाख की लागत से सामुदायिक केंद्र , सिंचाई विभाग के 15 करोड़ 92 लाख की लागत से पिहोवा डिस्ट्रीब्यूटरी के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा, लोक निर्माण विभाग डिवीजन नंबर दो की शाहाबाद ठोल रोड से गोलपुरा रोड की सड़क का उद्घाटन होगा।
इस सड़क पर एक करोड़ 47 लाख रुपये खर्च आया है, एक करोड़ 15 लाख रुपए की लागत से अंबाला-हिसार रोड से कुम्हार माजरा से बिंजल रोड के अलावा दो करोड़ 42 लाख की लागत से निर्मित नगर खेड़ा और माड़ी बाबैन से सरस्वती मंदिर तक सड़क व इसी विभाग की एक करोड़ 13 लाख से निर्मित सहारनपुर-कुरुक्षेत्र रोड से कड़ामी सड़क का उद्घाटन किया जाएगा।
थर्ड गेट से ज्योतिसर तक बनने वाली सीसी सड़क की रखी जाएगी आधारशिला
जिला उपायुक्त शांतनु शर्मा के मुताबिक लोक निर्माण विभाग डिवीजन नंबर एक की एक करोड़ 93 लाख की लागत से निर्मित अरुनैचा से नानकपुरा सड़क, एक करोड़ 54 लाख की लागत से निर्मित गुमथला-भागल सड़क, एक करोड़ 25 लाख की लागत से निर्मित पिहोवा रोड से सिंहपुरा सड़क, तीन करोड़ 10 की लागत से निर्मित पिहोवा रोड से खेड़ी मारकंडा से सिरसला कनीपला सड़क, एक करोड़ 48 लाख की लागत से हथीरा से पिंडारसी वाया झिंझरपुर सड़क व एक करोड़ पांच लाख की लागत से निर्मित खेड़ी रामनगर से फतुपुर सड़क का उद्घाटन होगा। इसी विभाग की 26 करोड़ 72 लाख की लागत से ज्योतिसर से थर्ड गेट तक बनने वाली सीसी सड़क, हरियाणा कला परिषद में 10 करोड़ 50 लाख की लागत से बनने वाले विश्राम गृह तथा गांव थाना में एक करोड़ 58 लाख की लागत से ब्रह्मसरोवर तीर्थ के विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला भी रखी जाएगी।
विज्ञापन
नेचुरोपैथी, यूनानी और होम्योपैथी ओपीडी भवनों का होगा उद्घाटन
लोक निर्माण विभाग की तरफ से भेरियां राजकीय कॉलेज में दो करोड़ 48 लाख की लागत से निर्मित साइंस ब्लॉक का उद्घाटन होगा। कुरुक्षेत्र में विकास एवं पंचायत विभाग की तरफ से पांच अमृत सरोवर मॉडल तालाब का उद्घाटन होगा। इन तालाबों के निर्माण और सुंदरीकरण पर विभाग की तरफ से करीब छह करोड़ रुपए का खर्च किया गया है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय में 50 लाख की लागत से निर्मित नेचुरोपैथी, यूनानी और होम्योपैथी ओपीडी भवनों का उद्घाटन किया जाएगा।