फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   District level sports trials for sports nurseries on 30th

Kurukshetra News: खेल नर्सरियों के लिए जिला स्तरीय खेल ट्रायल 30 को

Sun, 29 Mar 2026 03:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 29 Mar 2026 03:55 AM IST
विज्ञापन
District level sports trials for sports nurseries on 30th
कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य खेल स्टेडियम में हॉकी ट्रायल देते खिलाड़ी। खेल विभाग
कुरुक्षेत्र। 30 मार्च को जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इन ट्रायल में आठ से 19 वर्ष आयु के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। आयु की गणना एक अप्रैल, 2007 के बाद के आधार पर की जाएगी। जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन करने के लिए 30 मार्च को उनके खेल की समय-सारणी के अनुसार मैदान पर पहुंचना होगा। ये ट्रायल जिले के विभिन्न खेल स्टेडियमों में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक खेल नर्सरी के लिए 25 मुख्य खिलाड़ियों और पांच-पांच का प्रतीक्षा सूची के लिए चयन किया जाएगा।
विज्ञापन




एथलेटिक्स और तीरंदाजी के ट्रायल कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शाम 4 बजे आयोजित किए जाएंगे। मुक्केबाजी, कबड्डी, कुश्ती, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, क्रिकेट, साइक्लिंग और फुटबॉल के ट्रायल द्रोणाचार्य स्टेडियम, कुरुक्षेत्र में अलग-अलग समय पर होंगे। जिम्नास्टिक, हैंडबॉल, हॉकी, जूडो और टेबल टेनिस के ट्रायल भी अलग-अलग समय पर द्रोणाचार्य स्टेडियम व संबंधित स्कूल परिसरों में होंगे। तैराकी के ट्रायल राजीव गांधी खेल परिसर, थानेसर में दोपहर 3 बजे आयोजित किए जाएंगे, जबकि टेनिस के ट्रायल सेक्टर-8 जिमखाना क्लब में सुबह 11 बजे होंगे। वॉलीबॉल के ट्रायल अमीन (थानेसर) सहित अन्य स्थानों पर शाम के समय आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा मिनी स्टेडियम इस्माइलाबाद व बिरहेड़ा (पिहोवा) में भी विभिन्न खेलों के ट्रायल रखे गए हैं।
विज्ञापन




जिला खेल अधिकारी ने बताया कि खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण तथा पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा। सभी विद्यालयों के खेल प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर खिलाड़ियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed