फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dispute over loud music, firing inside house

Kurukshetra News: तेेज संगीत बजाने पर विवाद, घर में घुसकर फायरिंग

Fri, 20 Mar 2026 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 20 Mar 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Dispute over loud music, firing inside house
लाडवा। सीएम सिटी में बुधवार की देर रात तेज आवाज में संगीत बजाने के मामूली विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया। कहासुनी के बाद पड़ोसी युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक नेपाली परिवार के घर पर अंधाधुंध पांच राउंड फायरिंग कर दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

शिव मोहल्ला में किराए पर रहने वाले नेपाली परिवार की सदस्य गीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे परिवार के सदस्य घर में बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अपनी नानी के पास रहने वाला यूपी के सहारनपुर जिला के शाहपुर गांव निवासी पड़ोसी आदित्य उर्फ आदि राणा गाली-गलौज करने लगा। जब उनकी मां लक्ष्मी ने रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने उनके भाई संतोष के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

रात करीब 11:15 बजे आदित्य राणा अपने साथी तुषार पंडित और अन्य सात से आठ युवकों के साथ तीन से चार मोटरसाइकिलों पर दोबारा आया और मारपीट की। शोर मचने पर सभी फरार हो गए। किसी ने डायल-112 को सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद परिवार ने दरवाजा बंद करके सो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच रात के दो बजे आदित्य राणा, तुषार पंडित और उसके सात से आठ साथी दो गाड़ियों में आकर गेट तोड़ते हुए घर में घुस गए। उन्होंने जान से मारने की नियत से उन पर पांच से छह राउंड फायरिंग कर दी। इस दाैरान परिवार के सदस्य कमरों में घुसकर दरवाजों के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। आरोपी हथियार लहराते हुए गाड़ियों में सवार होकर भाग निकले। घटना के बाद डरे-सहमे परिवार ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी गुरनाम सिंह ने बताया कि संगम मार्केट स्थित घर पर फायरिंग की सूचना मिली थी। पुलिस, सीआईए-दो, सीआईए लाडवा, फॉरेंसिक टीम ने मौके का जायजा लिया और साक्ष्य जुटाए।

मौके से पांच खाली खोल बरामद हुए हैं। आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं। आदित्य राणा और तुषार पंडित समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कई टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed