{"_id":"4c506efba1a4f390081e2d9d0d7b05cb","slug":"dispute-boards-weapon-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड लगाने पर विवाद, हथियार चले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड लगाने पर विवाद, हथियार चले
अमर उजाला, कुरुक्ष्ाेत्र
Updated Wed, 23 Apr 2014 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। रोटरी चौंक के निकट स्थित नगर परिषद की दुकान का बोर्ड लगाने को लेकर हुए विवाद में जमकर लाठी, गंड़ासियां और तलवारें चलीं, इस हमले में नगर पार्षद नरेंद्र शर्मा निंदी और शिरोमणि अकाली दल के जिला सचिव कर्मजीत सिंह कर्मी जख्मी सहित चार लोग जख्मी हो गए।
चारों को स्थानीय लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में दाखिल कराया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमला करने के आरोप लगा रहे हैं। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।
दोनों पक्षों के घायल सदस्यों को अस्पताल में दाखिल कराने के बाद वहां भी तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। दोनों पक्षों ने अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद पुलिस चौकी में शिकायत दे दी है। निंदी इनेलो के जिला महासचिव और श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं। उनका आरोप है कि नगर परिषद की दुकान में किरायेदार राजू सहगल की सहमति से एलआईसी का एजेंट वीरेंद्र उर्फ बंटी बोर्ड लगा रहा था। इस दौरान पड़ोस में ही रहने वाले कर्मवीर सिंह कंग और उसके बेटे हरवीर सिंह कंग ने बोर्ड लगाने से रोका और गाली गलौच की। बंटी ने अपने वार्ड के पार्षद नरेंद्र शर्मा निंदी को विवाद सुलझाने के लिए बुलाया था। बंटी के अनुसार विवाद सुलझाने पहुंचे नरेंद्र शर्मा पर तलवार एवं सरियों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
पार्षद नरेंद्र शर्मा ने बताया कि उन पर तलवार से हमला किया था, लेकिन बंटी ने उन्हें बचाने के लिए अपना हाथ आगे कर दिया और तलवार लगने से बंटी जख्मी हो गया और इसी दौरान दूसरे ने उन पर सरिया मारा। पार्षद के मुताबिक हमलावरों में कर्मवीर सिंह कंग, उनका पुत्र हरबीर सिंह और अन्य लोग थे।
वहीं दूसरी ओर कर्मवीर सिंह कंग का आरोप है कि कुछ लोग उनके घर का रास्ता रोकना चाहते थे, लेकिन जब उन्होंने ऐसा करने से रोका तो पार्षद सहित 40-50 लोगों ने उनके ऊपर हमलाकर दिया। सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा दोनों पक्षों को तितर-बितर किया। इधर सड़क पर लगी भीड़ से जाम के हालात बन गए। मौके पर पहुंचे कृष्णा गेट चौकी प्रभारी गुलाब सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर रहे हैं और कानून को अपने हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
घायल कर्मवीर सिंह कंग के भतीजे अमन कंग का कहना है कि जिस दुकान का विवाद है वह ट्यूबवेल की जगह पर बनाई है और जगह उनके परिवार की है। परिषद ने हाउस में प्रस्ताव पारित करके जगह राजू सहगल को किराए पर दे दी। उन्होंने बताया कि इस दुकान के बाद अब उनके घर का रास्ता रोकने का प्रयास हो रहा है, जिसे रोकने पर आज हमला हुआ।