Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Diseases are increasing due to changing lifestyle: Prof. Jasbir Singh

बदलती जीवनशैली से बढ़ रही बीमारियां : प्रो. जसबीर सिंह

Tue, 03 Mar 2026 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 03 Mar 2026 03:29 AM IST
विज्ञापन
Diseases are increasing due to changing lifestyle: Prof. Jasbir Singh
कुरुक्षेत्र। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में यूजीसी-मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर और गृह विज्ञान विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित “खाद्य, स्वास्थ्य एवं पोषण” विषय पर फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन सोमवार को हो गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जीवन विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. जसबीर सिंह ने कहा बदलती जीवनशैली और असंतुलित आहार के कारण बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। उनकी रोकथाम के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण और पोषण संबंधी सही जानकारी का प्रसार जरूरी है।
विज्ञापन

इसके अलावा उच्च शिक्षण संस्थानों की भूमिका अब केवल ज्ञान प्रदान करने तक सीमित नहीं रह गई है। विद्यार्थियों और समाज में संतुलित पोषण, स्वस्थ जीवनशैली तथा जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित करना भी उतना ही आवश्यक है। यूजीसी-एमएमटीटीसी के उपनिदेशक डॉ. नीरज बातिश ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि आज की दुनिया में, जहाँ जीवनशैली विकार, जलवायु परिवर्तन, खाद्य असुरक्षा और स्वास्थ्य चुनौतियां गंभीर रूप से सामने आ रही हैं, वहाँ “खाद्य, स्वास्थ्य एवं पोषण” का विषय अत्यंत प्रासंगिक हो गया है। उन्होंने कहा कि संतुलित आहार, पोषण जागरूकता और सतत खाद्य प्रणाली की समझ व्यक्तिगत स्वास्थ्य के साथ-साथ समाज के समग्र विकास के लिए भी अनिवार्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed