फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Discussion on the ill effects of global warming

Kurukshetra News: ग्लोबल वाॅर्मिंग के दुष्प्रभाव पर की चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Discussion on the ill effects of global warming
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र में विश्व जल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण व जल की गुणवत्ता आैर महत्त्व के बारे में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की जिला सलाहकार डेलिया बातिश ने विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि विश्व जल दिवस की थीम ग्लेशियरों को बचाएं।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने ग्लोबल वाॅर्मिंग के दुष्प्रभाव पर चर्चा की और कहा कि वनों की रक्षा करें, पेड़ लगाएं ताकि ग्लोबल वार्मिंग न हो वरना पीने योग्य मीठे पानी के स्रोत ग्लेशियर पिघल कर खत्म होने लगेंगे और इससे बाढ़ आदि कई प्रकार के खतरे हो जाएंगे। ग्लेशियरों के पिघलने से सागर का जलस्तर बढ़ जाएगा और इससे समुद्री तट के नजदीक के इलाकों को भी भारी दिक्कत का सामना पड़ सकता है।
विज्ञापन

केंद्र के परियोजना समन्वयक सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि ग्लेशियर पृथ्वी पर जीवन के लिए बहुत आवश्यक है, वे ग्रह को ठंडा रखते हैं तथा विश्व के मीठे पानी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा संग्रहीत करते है, वे झीलों व नदियों हेतु जल का मुख्य स्रोत हैं तथा पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed