फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Discussion on the eradication of violence against women, Kurukshetra

Kurukshetra News: महिला हिंसा के उन्मूलन पर की चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Discussion on the eradication of violence against women, Kurukshetra
कार्यक्रम में मंचासीन निदेशक प्रो. बीवीआर रेड्डी व अन्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया गया। आंतरिक शिकायत समिति ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें महिलाओं के खिलाफ भेदभाव पर पखवाड़ा की शुरुआत भी हुई।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए, प्रोफेसर सरस्वती सेतिया, अध्यक्ष, आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) ने महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न और उल्लंघन की रोकथाम के लिए संस्थागत ढांचे को साझा किया। निदेशक प्रो बीवीआर रेड्डी ने टिप्पणी की कि भारत एक ऐसी भूमि है जहां महिलाओं का हमेशा सम्मान किया जाता है और हमें एक ऐसा वातावरण बनाने की आवश्यकता है जो हर इंसान की पूर्ण क्षमता का विकास सुनिश्चित करे।
विज्ञापन

प्रथम वक्ता सुश्री अरुंधति कुलश्रेष्ठ, अधिवक्ता, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़ ने यौन उत्पीड़न निवारण अधिनियम की मुख्य विशेषताओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने शिकायत दर्ज करने और जांच करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। वक्ता प्रोफेसर नीरा वर्मा, अध्यक्ष, अर्थशास्त्र विभाग, गुरुग्राम विश्वविद्यालय, गुरुग्राम ने महिलाओं के खिलाफ हिंसा के प्रचलित मामलों पर चर्चा की और इसे कम करने के लिए सात बिंदु प्रस्तुत किए। इस अवसर पर प्रो अनीता दुआ, प्रो एसएम गुप्ता, प्रो दीक्षित गर्ग, प्रो. विकास चौधरी, प्रो. हरि सिंह, प्रो. ज्योति ओहरी, डॉ वृंदा गोयल, जीआर सामंतराय, पंकज बयाती आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed