फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Discussion on improvement and repair works of Dharamshala

Kurukshetra News: धर्मशाला के सुधार व मरम्मत कार्यों पर चर्चा

Mon, 04 Aug 2025 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 04 Aug 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
Discussion on improvement and repair works of Dharamshala
कुरुक्षेत्र। जाट धर्मशाल की वा​र्षिक बैठक में हिस्सा लेते प्रधान डॉ. कृष्ण श्योकंद सहित अन्य। ​
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) रविवार को हुई, जिसमें वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और 2024-25 के आय-व्यय का ब्योरा पेश किया, जिसे सभा ने सर्वसम्मति से पारित किया।
विज्ञापन

बैठक में नए सदस्यों को जोड़ने, निष्क्रिय सदस्यों को हटाने, धर्मशाला के सुधार और मरम्मत कार्यों पर चर्चा हुई। साथ ही कोचिंग सेंटर और ई-लाइब्रेरी शुरू करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। सदस्यों के नाम पत्थर पर अंकित करने का ब्योरा भी मांगा गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए संस्था के प्रधान डॉ. कृष्ण श्योकंद ने कहा कि धर्मशाला को शिक्षा, खेल और चिकित्सा क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए समाज तन, मन, धन से कार्य करेगा। उन्होंने डिजिटल इंडिया की तर्ज पर धर्मशाला को पूरी तरह डिजिटल करने की घोषणा की, ताकि विश्व भर के जाट समाज के युवाओं, छात्रों और प्रबुद्ध व्यक्तियों को इससे जोड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी जल्द ही गांव-गांव जाकर नए सदस्य जोड़ने और दान-अनाज एकत्र करने के लिए प्रेरित करेगी। बैठक में आजीवन सदस्यों, इस मौके पर संस्था के उपप्रधान बनी सिंह, सचिव हरिकेश सहारन, मीडिया कोऑर्डिनेटर गुरदीप तंवर, नरेंद्र नैन, होशियार सिंह सहित पूर्व प्रधानों, शिक्षाविदों, कार्यकारिणी व समाज सदस्यों ने हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed