फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Discussion on AI to simplify office work

Kurukshetra News: एआई से ऑफिस कार्य को सरल बनाने पर की चर्चा

Wed, 17 Dec 2025 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 17 Dec 2025 03:41 AM IST
विज्ञापन
Discussion on AI to simplify office work
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय कुरुक्षेत्र में एडवांस एक्सेल टूल्स एंड एआई फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डॉक्यूमेंटेशन विषय पर साप्ताहिक फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसके दूसरे दिन विषय विशेषज्ञ रिजुल राठी, प्रशिक्षिका, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ने एआई फॉर डॉक्यूमेंटेशन एंड ऑफिस वर्क विषय के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन



रिजुल राठी ने बताया कि वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की सहायता से ऑफिस डॉक्यूमेंटेशन कार्य बेहद आसान और प्रभावी हो गया है। एआई टाइपराइटर, डाटा ऑपरेटर और डॉक्यूमेंटेशन सहायक के रूप में कार्य करते हुए समय और श्रम दोनों की बचत करता है। उन्होंने कहा कि एआई से बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए उसे स्पष्ट प्रोम्पट, निर्देश और कमांड देना अत्यंत आवश्यक है। कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. उर्मिला पंघाल ने कहा कि एआई के सही उपयोग से कम समय में अधिक कार्य निष्पादन संभव है, लेकिन इसके प्रयोग में सतर्कता भी जरूरी है। एआई टूल्स का उपयोग करते समय सार्वजनिक वाई-फाई का प्रयोग न करें और अपनी व्यक्तिगत या महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने से बचें, ताकि डाटा के दुरुपयोग से सुरक्षित रहा जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed