फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Directorate of Education started preparations for the upcoming session

Kurukshetra News: शिक्षा निदेशालय ने आगामी सत्र के लिए शुरू की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Directorate of Education started preparations for the upcoming session
कुरुक्षेत्र। शिक्षा निदेशालय ने नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई समय पर शुरू करने और उनकी शिक्षा में देरी न होने को सुनिश्चित करने के लिए निदेशालय ने आठवीं तक के स्कूलों से विद्यार्थियों की किताबों का विवरण मांगा है। जिला शिक्षा विभाग ने किताबों की आवश्यकता का आकलन किया है और एस्टीमेट तैयार कर निदेशालय को भेज दिया है।
विज्ञापन

ऐसे में अगले सत्र में बच्चों की पढ़ाई समय पर शुरू हो। इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं साथ ही स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों को भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी तैयारियां पूरी रखें। विभाग ने ड्रॉपआउट बच्चों को फिर से मुख्यधारा में जोड़ने के लिए भी कदम उठाए हैं। शीतकालीन सत्र की छुट्टियों के दौरान शिक्षकों और स्वयंसेवकों ने सर्वेक्षण करके करीब 300 बच्चों की पहचान की है, जो स्कूल छोड़ चुके थे। इन बच्चों का डेटा शिक्षा विभाग के प्रबंध पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा, ताकि उनके स्कूल में दाखिले और पढ़ाई की प्रक्रिया नए सत्र से शुरू की जा सके। विभाग का यह प्रयास है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। बच्चों को पढ़ाई का बेहतर माहौल देने और स्कूलों में उनकी उपस्थिति बढ़ाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed