फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Different dishes are being offered to please Lord Shri Ganesh

Kurukshetra News: भगवान श्री गणेश को प्रसन्न करने के लिए लगा रहे अलग अलग व्यंजनों का भोग

Fri, 29 Aug 2025 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 29 Aug 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Different dishes are being offered to please Lord Shri Ganesh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। श्री जयराम विद्यापीठ में श्री गणेश महोत्सव के चलते प्रतिदिन आचार्य पं. प्रतीक शर्मा एवं वेद पाठियों के साथ पुजारी पंकज शर्मा की ओर से भगवान श्री गणेश जी की पूजा एवं आरती की जा रही है। श्री गणेश उत्सव के दूसरे दिन भी पूजन व आरती में श्रद्धालु पहुंचे। पं. प्रतीक शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन पूजन एवं आरती में अलग-अलग व्यंजनों का भोग भगवान श्री गणेश को लगाया जाता है। भोग लगाने के बाद प्रसाद वितरित किया जाता है।
श्री जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला के अनुसार विद्यापीठ में हर वर्ष श्रद्धा एवं आस्था भाव से गणेश महोत्सव का त्योहार मनाया जाता है। यह चतुर्थी तिथि से शुरू होकर अनंत चतुर्दशी तिथि के दिन तक चलता है। 10 दिन तक चलने वाला ये महोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। महोत्सव अनंत चतुर्दशी को गणपति विसर्जन के साथ ही समाप्त होगा।
विज्ञापन

इन 10 दिनों में गणपति बप्पा को 10 अलग-अलग चीजों का भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि इन दिनों भगवान गणेश को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाने से भगवान गणेश अति प्रसन्न होते हैं। इस अवसर पर केके कौशिक, सुरेंद्र गुप्ता, खरैती लाल सिंगला, कुलवंत सैनी, राजेश सिंगला, यशपाल राणा, टेक सिंह, केसी रंगा, सतबीर कौशिक, रोहित कौशिक, राम जवारी, मेवा राम, जितेंद्र सहित बड़ी संख्या में वेद पाठी, शास्त्री एवं ब्रह्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed