फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Diarrhea patients increase in the scorching heat, separate beds reserved in the hospital

Kurukshetra News: भीषण गर्मी में डायरिया के मरीज बढे़े, अस्पताल में अलग से बेड किए रिजर्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea patients increase in the scorching heat, separate beds reserved in the hospital
कुरुक्षेत्र। एनएनजेपी में चेकअप के लिए पहुंचे मरीज। संवाद - फोटो : 1
कुरुक्षेत्र। जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। एलएनजेपी नागरिक अस्पताल में डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। खासकर बच्चों में डायरिया और डिहाइड्रेशन के मामले अधिक सामने आ रहे हैं। अस्पताल में रोजाना आने वाले मरीजों में बड़ी संख्या दस्त, उल्टी और पेट संबंधी शिकायतों की है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए विशेष इंतजाम किए हैं। डायरिया मरीजों के लिए वार्डों में अलग से बेड रिजर्व किए गए हैं, जहां जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। अस्पताल में ओआरएस कॉर्नर भी तैयार किए गए हैं ताकि मरीजों को तुरंत राहत मिल सके। बच्चों के उपचार और देखभाल के लिए भी अलग से व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन


बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास मुदगिल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से तेज गर्मी और लू के कारण बच्चों में डायरिया के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने बताया कि हर दिन पांच से छह मरीज यहां सिर्फ डायरिया के आ रहे हैं। इसके लिए अस्पताल में बच्चों के लिए विशेष तैयारी की गई है और जरूरत पड़ने पर तुरंत उपचार उपलब्ध करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से गर्मी के मौसम में अधिक से अधिक पानी और तरल पदार्थों का सेवन करने की अपील की। साथ ही बाहर का खुला और बासी भोजन खाने से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बच्चों में उल्टी-दस्त या कमजोरी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

डॉ. मुदगिल ने बताया कि अस्पताल की ओपीडी और वार्डों में हीट स्ट्रोक यूनिट भी बनाई गई हैं ताकि गर्मी से प्रभावित मरीजों का तुरंत उपचार किया जा सके।

डायरिया से बचने के उपाय

- बच्चों को उबला या साफ पानी ही पिलाएं।
- बाहर का खुला और बासी खाना खाने से बचें।
- खाने से पहले और शौच के बाद हाथ अच्छी तरह धोएं।
- बच्चों को धूप और गर्मी से बचाकर रखें।
- शरीर में पानी की कमी न होने दें।
- उल्टी-दस्त होने पर तुरंत ओआरएस दें।
- ज्यादा कमजोरी या बुखार होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
- बाहर खुले में रखी कटी हुई फल-सब्जियां और बासी खाना खाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed