फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dial 112 police team attacked and EVR glass broken

Kurukshetra News: डायल 112 पुलिस टीम पर हमला कर ईवीआर का शीशा तोड़ा

Mon, 25 Aug 2025 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 25 Aug 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Dial 112 police team attacked and EVR glass broken
कुरुक्षेत्र। पिहोवा के रुआ गांव में देवर भाभी के झगड़े को सुलझाने पहुंची डायल 112 पुलिस टीम पर हमला होने का एक मामला सामने आया है। हमलावरों ने टीम के साथ मारपीट की और उनकी ईवीआर का शीशा तोड दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शनिवार की रात करीब आठ बजे रुआ गांव निवासी नीलम ने डायल 112 पर कॉल कर अपने देवर शिवकुमार से मारपीट की शिकायत करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई। सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने शिवकुमार को समझाने की कोशिश की। परंतु शिवकुमार ने पुलिस कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया और अपने भाई महेंद्र के साथ मिलकर टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपितों ने डायल 112 की ईआरवी गाडी़ का शीशा भी तोड दिया। स्थिति बिगडऩे पर पुलिस कर्मियों ने सदर थाने से अतिरिक्त सहायता मांगी। जांच अधिकारी दिलेर सिंह ने बताया कि डायल 112 ईवीआर पर मौजूद कश्मीरी लाल की शिकायत पर दोनों आरोपितों शिवकुमार और महेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed