फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dharmendra Attri gets District Bar Association crown, wins by 345 votes

Kurukshetra News: धर्मेंद्र अत्री के सिर सजा जिला बार एसोसिएशन का ताज, 345 वोटों से जीते

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Dharmendra Attri gets District Bar Association crown, wins by 345 votes
कुरुक्षेत्र। मतदान को लेकर अ​धिवक्ताओं में इस तरह बना रहा उत्साह। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिला बार एसोसिएशन की चौधर का ताज अधिवक्ता धर्मेंद्र अत्री के सिर सजा है। उन्होंने 345 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। उन्हें 923 वोट मिले जबकि विरोध में चुनाव लड़ रहे अधिवक्ता सहदेव रढाण को 578 वोट मिले हैं। पिछले वर्ष भी धर्मेंद्र अत्री चुनाव मैदान में उतरे थे लेकिन उन्हें अधिवक्ता केके गुप्ता ने हरा दिया था। उपप्रधान पद के लिए अधिवक्ता सौरव शर्मा 459 वोटों से विजयी रहे हैं। उन्हें 859 वोट मिले जबकि विरोधी अधिवक्ता राजेश मउवाल को 400 वोट मिले हैं।
विज्ञापन

इसी पद पर अधिवक्ता सतपाल सिंह को 240 वोट मिले। महासचिव पद पर अधिवक्ता संजीव वधावन 309 वोटों से विजयी रहे और उन्हें 907 वोट मिले जबकि विरोधी अधिवक्ता अशोक शर्मा को 598 वोट मिले हैं। संयुक्त सचिव पद पर अधिवक्ता विक्रांत कुमार जांगड़ा ने 424 वोटों से जीत दर्ज की और उन्हें 945 वोट मिले जबकि विरोध में उतरे अधिवक्ता खुशविंद्र वशिष्ठ को 521 वोट मिले हैं।
विज्ञापन

खजांची पद के लिए अधिवक्ता अखिल चौहान 89 वोटों से जीते, जिन्हें 640 वोट मिले जबकि विरोध में रहे अधिवक्ता पियांश गोयल को 551 व अधिवक्ता जयदीप रंगा को 299 वोट मिले। चुनाव में महिला कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए अधिवक्ता गुंजन को 764 वोट मिले जो 296 वोटों से जीतीं। विरोध में उतरी अधिवक्ता रमणीक कौर को 468 वोट मिले वहीं अधिवक्ता वैशाली बंसल को 199 व अधिवक्ता पूनम मल्हान को 70 वोट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी केके कौशिक व सहायक निर्वाचन अधिकारी सुमेर सिंह कैरो की देखरेख में सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ जो शाम साढ़े चार बजे तक चला। अधिवक्ताओं में चुनाव को लेकर उत्साह दिखाई दिया और लाइनों में लगकर मतदान किया। मतदान के लिए दो केंद्र बनाए गए थे। मतगणना के बाद निर्वाचन अधिकारी ने परिणाम की घोषणा की। निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता केके कौशिक ने बताया कि चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण संपन्न हुए हैं।


धर्मेंद्र पैनल की ही रही जीत
चुनाव में प्रधान पद के लिए अधिवक्ता धर्मेंद्र अत्री व सहदेव रढाण मैदान में उतरे थे। वहीं उन्होंने अन्य पदों के लिए अपना-अपना पैनल भी चुनाव मैदान में उतारा था। सभी पदों पर धर्मेंद्र अत्री पैनल ही भारी रहा लेकिन कोषाध्यक्ष पद के लिए मैदान में आए उनके पैनल के प्रत्याशी अधिवक्ता जयदीप रंगा नहीं जीत सके। वहीं इस पद पर अखिल चौहान ही विजयी रहे, जो किसी भी पैनल में नहीं थे।


देर रात तक झूमते रहे विजेता प्रत्याशियों के समर्थक
चुनाव के बाद जैसे ही मतगणना शुरू हुई तो सभी प्रत्याशियों के समर्थक भी केंद्र के बाहर जमे रहे। जैसे ही परिणाम आने लगे तो विजेताओं के समर्थक खुशी से झूम उठे। देर रात तक उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी रहा और मिठाई भी बांटी गई।



नोटा पर भी खूब लगाई मुहर
चुनाव में 1641 अधिवक्ता मतदाताओं में से 1517 ने मतदान किया है। सभी पदों पर नोटा के लिए भी खूब मुहर लगाई। प्रधान पद के लिए नोटा पर 12, उपप्रधान पद पर 19, महासचिव पद पर नौ, संयुक्त सचिव पद पर 44 व कोषाध्यक्ष पद पर 23 अधिवक्ताओं ने मुहर लगाई है।

कुरुक्षेत्र। मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में इस तरह बना रहा उत्साह। संवाद

कुरुक्षेत्र। मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में इस तरह बना रहा उत्साह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed