फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dharmakshetra will be decorated with 24 songs, Sang Mahotsav in Bharatmuni Rangshala from today

Kurukshetra News: 24 सांगों से सजेगा धर्मक्षेत्र, भरतमुनि रंगशाला में सांग महोत्सव आज से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Dharmakshetra will be decorated with 24 songs, Sang Mahotsav in Bharatmuni Rangshala from today
कुरुक्षेत्र। हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से धर्मनगरी में 23 से 27 फरवरी तक सांग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह पांच दिवसीय महोत्सव कलाकृति भवन, हरियाणा कला परिषद के भरतमुनि रंगशाला सभागार में आयोजित होगा, जहां प्रदेश की प्रसिद्ध सांग पार्टियां अपनी प्रस्तुतियों से लोकनाट्य परंपरा को जीवंत करेंगी।
विज्ञापन



जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डाॅ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा के महानिदेशक केएम पांडुरंग के आदेशानुसार तथा उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के मार्गदर्शन में यह आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की घोषणा के बाद हरियाणा के प्रसिद्ध सांगी धनपत सिंह की स्मृति में इस वर्ष धनपत सिंह सांगी पुरस्कार भी घोषित किया जाएगा। यह महोत्सव प्रतिदिन सुबह 10 बजे से सायं 6 बजे तक चलेगा। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का प्रयास है। पंडित दादा लख्मीचंद, मांगेराम, पाले राम और अन्य महान सांगी कलाकारों की परंपरा को आगे बढ़ाने का यह एक सशक्त मंच बनेगा।
विज्ञापन



बॉक्स
पांच दिनों में होंगे 24 सांग प्रस्तुत
डाॅ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि पांच दिनों में कुल 24 सांग प्रस्तुत किए जाएंगे। इनमें पिंगला भरथरी, हीर-रांझा, राजा नल-दमयंती, वीर विक्रमाजीत, गोपीचंद, बणदेवी, दुष्यंत-शकुंतला और धर्म की जीत जैसे ऐतिहासिक व पौराणिक किस्से शामिल रहेंगे। प्रत्येक सांग तीन से पांच घंटे तक चलेगा, जिसमें अभिनय, नृत्य, संगीत और रागनी का समन्वय दर्शकों को लोक संस्कृति से जोड़ने का कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
दिनवार होंगी ये प्रस्तुतियां
महोत्सव के पहले दिन 23 फरवरी को सांगी नेरन द्वारा वीर विक्रमाजीत, राजेश कुमार द्वारा हीर-रांझा, राजपाल द्वारा राजा नल-दमयंती और आजाद सिंह द्वारा पिंगला भरथरी की प्रस्तुति दी जाएगी। 24 फरवरी को कुलदीप, संजय, सुभाष, सतपाल और नितिन कुमार अपनी-अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 25 फरवरी को समंदर, कृष्ण लाल, कृष्ण कुमार, स्वामी कर्ण सिंह और वेद प्रकाश अत्री मंच संभालेंगे। 26 फरवरी को सोनू, उस्मान, इंद्र सिंह, राजेश कुमार और रतन भारती अपने सांग प्रस्तुत करेंगे। अंतिम दिन 27 फरवरी को रामशरण, राजेंद्र सिंह, रमेश कुमार, बाबू लाल और विष्णुदत्त की प्रस्तुतियों के साथ महोत्सव का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed