फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dharma Sansad will be held on 26th during 1008 Kundiya Maha Yagya, saints from all over the country will gather

Kurukshetra News: 1008 कुंडीय महायज्ञ के दौरान 26 को होगी धर्म संसद, देश भर से जुटेंगे संत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Dharma Sansad will be held on 26th during 1008 Kundiya Maha Yagya, saints from all over the country will gather
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी के केशव पार्क में शुरू हुए 1008 कुंडीय महायज्ञ के दौरान 26 मार्च को धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के संत जुटेंगे। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। संतों की इस संसद से सनातन के प्रति बड़ा संदेश देश-दुनिया के बीच जाएगा। इसमें जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी, काशी सुमेरू पीठ के शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती, अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय मंत्री स्वामी कृष्णानंद, महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी शाश्वतानंद गिरी, पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी महंत बंंशीपुरी व स्वामी सतपाल के अलावा अन्य संतों के भी इस संसद में पहुंचने की संभावना है। धर्म संसद शाम पांच से साढ़े सात बजे तक होगी।
विज्ञापन






24 राज्यों में अब तक 101 महायज्ञ कर चुके यज्ञ सम्राट

यज्ञ सम्राट हरिओम महाराज देशभर के 24 राज्यों में अब तक 101 महायज्ञ कर चुके हैं, इनका संकल्प भारतवर्ष 108 महायज्ञ करने का है। कुरुक्षेत्र में आयोजित महायज्ञ 102वां महायज्ञ होगा जिसको लेकर देश के धर्मप्रेमियों में बड़ा उत्साह है। इस महायज्ञ में संपूर्ण भारतवर्ष से संत महात्मा, ऋषि, महंत, ब्राह्मण, सनातनी भक्तजन शामिल होंगे। इस महायज्ञ से पूरे विश्व में सनातन और शांति का संदेश जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed