{"_id":"68fbe00bc7e2c2ee1a0188d6","slug":"dhaba-operators-will-be-punished-if-they-make-illegal-cuts-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-144296-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अवैध कट बनाए तो नपेंगे ढाबा संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अवैध कट बनाए तो नपेंगे ढाबा संचालक
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नेशनल हाईवे 44 पर बार-बार अवैध कट बनाए जाने व रेलवे रोड एवं कुरुक्षेत्र पैनोरमा के समीप अतिक्रमण किया जाना अब भारी पड़ेगा।
इसके लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है जिसके चलते जिन ढाबों के सामने अवैध कट बनाए जाएंगे, उनके संचालकों पर मामला दर्ज किया जाएगा। इस संबंध में उपायुक्त ने कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं।
हाईवे पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एचएएचआई विभाग की तरफ से जिले की सीमा के 86 अवैध कटों को बंद किया गया था। इस कार्रवाई के बाद होटल व ढाबा संचालक बार-बार ग्रिलिंग को तोड़कर अवैध कट बना रहे हैं। आठ लोगों को चिन्हित किया गया है।
शुक्रवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक में आरटीए निरीक्षक जोगिंद्र कुमार ने सड़क सुरक्षा समिति के तमाम एजेंडों पर जानकारी दी और नए एजेंडों को भी हाउस के समक्ष रखा। वहीं उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि धुंध के सीजन से पहले सभी सड़कों पर सफेद पट्टी व रिफलेक्टर टेप लगाने के साथ जरूरत अनुसार स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं।
विज्ञापन
हाउस के समक्ष रखे गए 12 नए एजेंडों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर एसडीएम शाश्वत सांगवान, डीएमसी अमन कुमार, एसडीएम पंकज सेतिया, नगराधीश आशीष कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
रेलवे रोड पर अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई : रेलवे रोड व पैनोरमा के आसपास विशेष नजर रहेगी। यहां अतिक्रमण मिलने पर कार्रवाई होगी। उपायुक्त ने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के साथ-साथ अन्य कई बड़े कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
ट्रैफिक जाम की समस्या न रहे और दूर-दराज से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को भी असुविधा न हो, इसके लिए दुकानदारों को स्वयं सड़कों पर पड़े सामान को हटा लेना चाहिए, नहीं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।