फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Devotees performed cow service at Jag Jyoti Darbar

Kurukshetra News: जग ज्योति दरबार में श्रद्धालुओं ने की गो सेवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Devotees performed cow service at Jag Jyoti Darbar
कुरुक्षेत्र। गायों को चारा ​खिलाते मंहत राजेंद्र पुरी।​ विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार में महंत राजेंद्र पुरी की चल रही 11 दिवसीय कठोर खड़ी तपस्या के चलते दरबार में मौजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंगलवार को श्रद्धा भाव से गो माता की सेवा की।
विज्ञापन

गो सेवा करते हुए महंत ने कहा कि कठोर खड़ी तपस्या और गोसेवा दोनों ही भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता में परम पुण्य और ईश्वर कृपा पाने के मार्ग माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि जहां तपस्या से आंतरिक शक्ति बढ़ती है, वहीं गो सेवा से करुणा, सुख-समृद्धि, ग्रह शांति और देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। यह दोनों मिलकर मनुष्य को पूर्णता की ओर ले जाते हैं जिससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होते हैं।
विज्ञापन

महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि गो सेवा से आंतरिक शांति, संतोष और करुणा का भाव बढ़ता है जो आत्मिक सुख का माध्यम है।
उन्होंने कहा कि गाय को भोजन देने और उसकी सेवा करने से घर में धन, सुख और समृद्धि आती है और लक्ष्मी का आगमन होता है। महंत ने बताया कि जब कठोर तपस्या के साथ निस्वार्थ भाव से गो सेवा जुड़ जाती है, तो साधक को भौतिक और आध्यात्मिक दोनों लोकों में पूर्णता मिलती है।

कुरुक्षेत्र। गायों को चारा खिलाते मंहत राजेंद्र पुरी। विज्ञप्ति

कुरुक्षेत्र। गायों को चारा खिलाते मंहत राजेंद्र पुरी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed