{"_id":"69c9893fa7ddc4aa9208b442","slug":"devotees-of-dharmanagari-arrive-for-four-day-pilgrimage-ayodhya-sudha-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-152368-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मनगरी के श्रद्धालु चार दिन की यात्रा के लिए पहुंचे अयोध्या : सुधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मनगरी के श्रद्धालु चार दिन की यात्रा के लिए पहुंचे अयोध्या : सुधा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी सहित प्रदेशभर के श्रद्धालु चार दिन की यात्रा के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं। इन श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना के तहत भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए नि:शुल्क यात्रा कराई जा रही है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला से अयोध्या के लिए तीर्थ यात्रियों की विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इसके साथ ही अप्रैल माह के आखिरी सप्ताह में श्री हजूर साहिब गुरुद्वारा (नांदेड़, महाराष्ट्र) के लिए तीर्थ यात्रियों की विशेष ट्रेन भेजने की घोषणा भी की है। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे नांदेड़ महाराष्ट्र यात्रा के प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना में अधिक से अधिक आवेदन करें।
पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि रविवार को श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की इस पावन धरा से भगवान श्री राम की जन्मभूमि, अयोध्या धाम के लिए विशेष तीर्थ ट्रेन से पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में बना भगवान श्रीराम का दिव्य, भव्य व नव्य मंदिर भारत का गौरव है। हम सबके पुण्य कर्मों का ही फल है कि हम अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने हैं और अब उनके दर्शन के लिए जाने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि अयोध्या की यह यात्रा केवल एक भौतिक सफर नहीं है, यह एक आध्यात्मिक परिवर्तन की यात्रा है। इन तीर्थ यात्रियों की 31 मार्च को वापसी होगी।