फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Devotees gathered on Somvati Amavasya, took a dip of faith in Brahmasarovar

Kurukshetra News: सोमवती अमावस्या पर उमड़े श्रद्धालु, ब्रह्मसरोवर में लगाई आस्था की डुबकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered on Somvati Amavasya, took a dip of faith in Brahmasarovar
कुरुक्षेत्र। सावन माह की सोमवती अमावस्या पर धर्मनगरी के पवित्र ब्रह्मसरोवर पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं में गहरी आस्था दिखाई दी। जिले भर में साेमवती अमावस्या के चलते अल सुबह ही श्रद्धालुओं ने धर्मनगरी के पवित्र ब्रह्मसरोवर, पिहोवा के सरस्वती तीर्थ सहित कई अन्य स्थानों पर स्नान किया और सूर्य को जल अर्पित कर पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने घाटों पर स्नान कर अपने पूर्वजों को मोक्ष के लिए पिंडदान, गति व पूजा अर्चना कराई। तीर्थ स्थलों पर दिनभर मेले जैसा माहौल बना रहा।
विज्ञापन


सावन माह की सोमवती अमावस्या को लेकर केडीबी की ओर से कड़े बंदोबस्त किए गए थे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर केडीबी की ओर से बार-बार सूचनाएं दी जा रही थी। जहां पुलिस प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जांच की जा रही थी तो वहीं साेमवती अमावस्या को लेकर धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं की ओर से कई तरह के धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया था, जिसमें भजन, कीर्तन के पश्चात दूर दराज से आए श्रद्धालु भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर रहे थे।
विज्ञापन





दूध के दान का विशेष महत्व
पंडित प्रेम कुमार शर्मा का कहना है कि सावन माह की अमावस्या का विशेष महत्व है। इस दिन तीर्थ स्थलों में स्नान कर भगवान सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए और पूर्वजों की आत्मा शांति के लिए दूध और दूध से बने पकवान जरूरतमंद लोगों को वितरित करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed