फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Devotees danced to the hymns of Krishna in Prabhatferi.

Kurukshetra News: प्रभातफेरी में कृष्ण के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced to the hymns of Krishna in Prabhatferi.
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण कृपा गोशाला सेवा समिति की ओर से होली पर्व के उपलक्ष्य में ज्योति नगर में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। डॉक्टर उमा गौड़ के परिवार की ओर से आयोजित प्रभात फेरी के दौरान श्रद्धालुओं ने भजनों से कृष्ण की महिमा का गुणगान किया। इस दौरान महिला संकीर्तन मंडल की ओर से ‘मेरे मन में बस गया री श्याम मेरा सांवरिया...’ भजन पर श्रद्धालु झूम उठे। श्री कृष्ण कृपा गोशाला महिला संकीर्तन मंडल की सदस्यों की ओर से प्रभात फेरी के आयोजक गौड़ परिवार को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समिति के प्रधान सुनील वत्स ने बताया कि सात फरवरी से पूरे नगर में प्रभात फेरिया आयोजित की जा रही है। इन प्रभात फेरियों से जो चढ़ावा आता है वह श्री कृष्ण कृपा गोशाला में गोवंश की सेवा में लगाया जाता है। उन्होंने बताया कि 25 फरवरी से तीन मार्च तक गोशाला के प्रांगण में भागवत कथा का आयोजन होगा और चार मार्च को स्वामी ज्ञानानंद के सानिध्य में फूलों की होली मनाई जाएगी। इस मौके पर वरुण, सुखप्रीत, श्वेता, गुरसेवक और सहज सहित श्री कृष्ण कृपा महिला संकीर्तन मंडल की सदस्य सविता धवन, ममता आहूजा, भावना, मीनाक्षी नरूला, शालू, उषा सहगल, पुष्पा, सुदेश रानी, उषा शर्मा, अनीता शर्मा, राखी अरोड़ा, अनु अरोड़ा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed