फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Devotees danced in Shri Shyam Sankirtan

Kurukshetra News: श्री श्याम संकीर्तन में झूम उठे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced in Shri Shyam Sankirtan
पिहोवा। अनाज मंडी में खाटू श्याम जागरण आयाेजित किया गया, जिसमें एक तरफ शहर की गली-गली में बाबा श्याम की निशान यात्रा निकली। दूसरी तरफ पंडाल में मधुर भजनों पर श्याम प्रेमी मस्ती में झूमते दिखे।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं कि आस्था का नजारा कुछ ऐसा था कि बाबा को मनाने और अपना हक जताने के चलते कुछ लोग छप्पन भोग लेकर पहुंचें तो कुछ ने फलों की टोकरियां भेंट की। श्याम प्रेमी बाबा की भक्ति से ऐसे जुड़े रहे कि देर रात तक भी पंडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा।
विज्ञापन

दिन के समय श्याम परिवार द्वारा शहर में सैकड़ो श्रद्धालुओं के साथ भव्य निशान यात्रा निकाली गई। जगह-जगह शहरवासियों ने यात्रा का स्वागत किया। जयपुर से भजन सम्राट मुकेश बांगड़ा ने अपनी गायकी से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। हर श्याम प्रेमी की आंखें खुशी के आंसुओं से नम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहादुर सैनी ने भी खूब समां बांधा। वहीं गायक जतिन जिंदल ने भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। समाजसेवी सेन्सन पेपर मिल से हरि सैनी ने ज्योति प्रचंड कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

जागरण के अति परम विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता पंडित जय भगवान शर्मा ने बाबा के समक्ष माथा टेका और प्रसाद ग्रहण किया। समाजसेवी अशोक मित्तल बिट्टू ने कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यों से समाज में आपसी भाईचारा बढ़ता है और विचारों में सकारात्मकता आती है। इस मौके पर संरक्षक रवि जिंदल, सोनू सिंगला, संदीप गर्ग, प्रधान विजय गर्ग सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed