फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Devotees could not take bath and achaman, Kurukshetra

श्रद्धालु नहीं कर सके स्नान और आचमन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Devotees could not take bath and achaman, Kurukshetra
पिहोवा का सरस्वती तीर्थ। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। पापमोचनी एकादशी पर अपने पितरों की सद्गति के लिए हिमाचल प्रदेश व जम्मू कश्मीर से सरस्वती तीर्थ पहुंचे हजारों श्रद्घालुओं को तीर्थ में स्नान से वंचित रहना पड़ा। इससे श्रद्घालुओं में प्रशासन के प्रति रोष रहा। सुबह के समय सरस्वती तीर्थ में तीन इंच पानी था, जिसमें श्रद्धालु आचमन तक नहीं कर पाए।
शाम तक तीर्थ में एक से डेढ़ फीट तक ही पानी था। हालांकि पुरोहितों की ओर प्रेत पीपल घाट में स्नान की व्यवस्था की गई थी। यह व्यवस्था भी नाकाफी साबित हुई। पुरोहितों ने आरोप लगाया कि मेले से पांच दिन पूर्व ही प्रशासन को संपूर्ण व्यवस्था करनी चाहिए थी, मगर प्रशासन की ओर से देरी हुई। लचर व्यवस्था के कारण श्रद्धालुओं को तीर्थ में बगैर स्नान ही लौटना पड़ा। वहीं चैत्र चौदस मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक भी हुई। एसडीएम सोनू राम ने बताया कि सरस्वती तीर्थ में पानी भरा जा रहा है। मंगलवार सुबह तक तीर्थ में पानी से भर जाएगा। वहीं उन्होंने अधिकारियों को शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था, चेक पोस्ट तैयार करना, स्वच्छ पीने का पानी व अस्थाई शौचालयों का निर्माण के लिए जन स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई व नगरपालिका पिहोवा, बिजली व्यवस्था के लिए यूएचबीवीएन पिहोवा, स्वास्थ्य व्यवस्था एवं खाद्य पदार्थों की निरीक्षण व्यवस्था सिविल सर्जन पिहोवा, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, फूड एवं ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट, सफाई व्यवस्थानगर पालिका व मार्केट कमेटी, मेला क्षेत्र में कार्यालयों एवं स्टॉलों की व्यवस्था तहसीलदार पिहोवा व नगरपालिका पिहोवा द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार अग्नि नियंत्रण व्यवस्था अग्निशमन अधिकारी, गोताखोरों की व्यवस्था नगर पालिका व कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, विश्रामगृह की व्यवस्था एसडीओ सिंचाई विभाग, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पिहोवा, मार्केट कमेटी पिहोवा व मैनेजर कैलाश धाम पिहोवा, सूचना एवं प्रसारण केंद्र की व्यवस्था बाल भवन एवं सीडीपीओ पिहोवा, यातायात एवं क्रेन की व्यवस्था हरियाणा राज्य परिवहन कुरुक्षेत्र व इंचार्ज बस स्टैंड पिहोवा, वाहन पार्किंग की व्यवस्था उप पुलिस अधीक्षक पिहोवा द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed