{"_id":"66e92e3ad4d59813c50ec471","slug":"devotees-became-emotional-after-bidding-farewell-to-ganpati-bappa-in-kurukshetra-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: गणपति बप्पा को विदाई दे भावुक हुए श्रद्धालु, अगले साल जल्द आने के लिए की प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra: गणपति बप्पा को विदाई दे भावुक हुए श्रद्धालु, अगले साल जल्द आने के लिए की प्रार्थना
Tue, 17 Sep 2024 12:52 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 17 Sep 2024 12:52 PM IST
सार
गणपति बप्पा की विदाई के समय श्रद्धालुओं का मन भावुक हो गया और गणपति बप्पा को विसर्जित कर अगले साल फिर आने की प्रार्थना करते नजर आए।
विज्ञापन
गणपति बप्पा की विदाई
- फोटो : संवाद
विस्तार
कुरुक्षेत्र में मंगलवार को गणेश चतुर्थी की धूम रही। गणपति महोत्सव में 10 दिनों तक गणपति बप्पा की आराधना की गई और मंगलवार सुबह से ही विदाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। शहर के ज्योतिसर स्थित भाखड़ा नहर के तट पर गणपति विसर्जन के लिए श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए। किसी भी तरह की अनहोनी से निपटने के लिए भाखड़ा नहर के तट पर गोताखोर प्रगट सिंह की ओर से 10 तैराक युवाओं की टीम भी तैनात की गई थी। साथ ही पुलिस प्रशासन के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
गणपति बप्पा को विदाई देने से पहले शहर में शोभा यात्रा निकाली गई और गणपति बप्पा को लड्डूओं का भोग भी लगाया गया। इसके पश्चात ढोल नगांड़ों के साथ विसर्जन के लिए ज्योतिसर स्थित भाखड़ा नहर के तट पर ले जाया गया। गणपति बप्पा की विदाई के समय श्रद्धालुओं का मन भावुक हो गया और गणपति बप्पा को विसर्जित कर अगले साल फिर आने की प्रार्थना करते नजर आए।
विज्ञापन