फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Destitute animals occupy the streets, fear of accident

Kurukshetra News: बेसहारा पशुओं का सड़कों पर कब्जा, हादसे का भय

Sun, 30 Apr 2023 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 30 Apr 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Destitute animals occupy the streets, fear of accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। शहर की सड़कों पर बेसहारा गोवंश की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। दिन के साथ-साथ रात को भी इन गोवंश का सड़कों पर कब्जा रहता है, जिससे हर समय हादसा होने का राहगीरों में भय बना रहता है। प्रशासन इन गोवंश से सड़कों को मुक्त नहीं कर पा रहा है ,जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी हैप्पी जिन्दल, संदीप गोयल, बलदेव सिंह, आशीष कुमार, भूपेंद्र खानपुर, बृजमोहन, विनोद कुमार, पवन अरोड़ा, राजकुमार आदि ने कहा कि इस समय शहर की सभी सड़कों पर बेसहारा पशुओं की भरमार है, जिसके कारण वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेसहारा पशु सड़कों पर बैठे रहते हैं। इससे कई बार वाहन चालक उनकी साथ टकरा जाते हैं।
विज्ञापन

नगरपालिका प्रशासन को चाहिए कि जल्द बेसहारा पशुओं को पकड़ कर सुरक्षित स्थान या गोशाला आदि में भिजवाना चाहिए, ताकि लोग चोटिल होने से बच सकें। उन्होंने कहा कि कई बार बेसहारा पशु सड़क के बीचो बीच आपस में लड़ते भी दिखाई देते हैं। जिसके कारण वाहन चालकों का ध्यान भटक जाता है और वाहन चालक अपने वाहन को दूसरे वाहन के साथ तक देते हैं और वाहन क्षतिग्रस्त व कई बार खुद भी चोटिल हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरपालिका सचिव रवि शर्मा ने कहा कि कई बार बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोशाला में भिजवाया गया है। लोग रात के समय में बेसहारा पशुओं को सड़कों पर छोड़कर चले जाते हैं। इससे फिर से शहर में कुछ बेसहारा पशु दिखाई देने लगे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही विशेष अभियान चलाकर पशुओं को पकड़कर गोशाला में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed