फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Despite the sunshine, the temperature dropped, and there was a heavy fog alert until the 28th.

Kurukshetra News: धूप निकलने के बावजूद गिरा तापमान, 28 तक घने कोहरे का अलर्ट

Thu, 25 Dec 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 25 Dec 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Despite the sunshine, the temperature dropped, and there was a heavy fog alert until the 28th.
अंबाला छावनी के नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में धूप में सैर करते युवक। संवाद
अंबाला सिटी। दो दिन से धूप खिल रही है जिससे ठंड से कुछ राहत मिली है। बुधवार सुबह से शाम तक धूप निकली, हालांकि दिन में भी ठंडी हवा चलने से ठंडक भी रही। धूप निकलने के बाद भी दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग ने 28 दिसंबर तक घना कोहरा छाने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिससे सुबह और शाम को ज्यादा कोहरा छाने से वाहन चालकों के लिए परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

कोहरा छाने के साथ ही शीतलहर चलने से ठंड बढ़ सकती है जिससे ठंड ज्यादा होने से दिन और रात में तापमान में गिरावट के आसार हैं। शीतलहर चलने से वीरवार और शुक्रवार को ठंडा दिन रह सकता है। इसको लेकर भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, सुबह 10 बजे तक ठंड होने से आवाजाही में लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

-----
आगामी दिनों का संभावित तापमान
- 25 दिसंबर को घना कोहरा छाने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
- 26 दिसंबर को घना कोहरा छाने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
- 27 दिसंबर को घना कोहरा छाने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed