फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Design for the second phase of flood control work on the Rakshi River is ready.

Kurukshetra News: राक्षी नदी के बाढ़ नियंत्रण कार्य के दूसरे चरण का डिजाइन तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Design for the second phase of flood control work on the Rakshi River is ready.
लाडवा।  राक्षी नदी के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते एसडीएम अनुभव मेहता। विज्ञप्ति
लाडवा। राक्षी नदी पर बाढ़ का कहर रोकने के लिए पहले फेज का ट्रफ कार्य पूरा हो चुका है और दूसरे फेज के कार्य के लिए डिजाइन तैयार किया जा चुका है। इस कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया को सिरे चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने नदी पर ट्रफ कार्य और रास्ता निर्माण के लिए 13.28 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दी है।
विज्ञापन

एसडीएम अनुभव मेहता ने सोमवार को नदी के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को कुछ आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इस बार राक्षी नदी की सफाई का कार्य जल्दी शुरू किया जाएगा, ताकि बरसात के सीजन में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

उन्होंने राक्षी नदी पर आरडी 29800 से आरडी 35500 यानी बाबैन रोड से पिपली रोड की तरफ पक्का मार्ग यानी पेवर्ड पाथ बनाए जाने के आदेश दिए। राक्षी नदी के बाईं तरफ इस रास्ते का निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्य की टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इसके कार्य की राज्य सूखा राहत और बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की मीटिंग में मंजूरी मिली थी और अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस कार्य के लिए पांच करोड़ 25 लाख 69 हजार रुपये राशि को मंजूरी दी है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने राक्षी नदी पर आरडी 29800 से आरडी 31600 और आरडी 33800 से आरडी 35500 तक ट्रफ बनाने के कार्य को राज्य सूखा राहत और बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की मीटिंग में मंजूर किया था। इस कार्य की सरकार की ओर से पांच करोड़ एक लाख रुपये की मंजूरी दी जा चुकी है। इस कार्य का डिजाइन तैयार हो चुका है और जल्द ही इस कार्य के टेंडर लगाने का कार्य शुरू हो चुका है। राक्षी नदी पर आरडी 31600 से आरडी 33800 तक तीन करोड़ 12 लाख रुपये से ट्रफ बनाने के कार्य को पूरा किया जा चुका है। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद लाडवा शहर के आबादी क्षेत्र और फसलों को नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed