{"_id":"58431abf4f1c1b7f76de5aaf","slug":"deru-ballad-singing-fastened-on-the-northern-coast-of-brhmsrovr-sama-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रहमसरोवर के उत्तरी तट पर ढेरु गाथा गायन ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रहमसरोवर के उत्तरी तट पर ढेरु गाथा गायन ने बांधा समां
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Sun, 04 Dec 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
ब्रहमसरोवर के उत्तरी तट पर ढेरु गाथा गायन ने बांधा समां
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की लोक कला और संस्कृति की लुप्त होने के कगार पर पहुंच चुकी कई विधाएं अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में संरक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। इस महोत्सव में ढेरु गायन गाथा, बाजीगर कला और कच्ची घोड़ी जैसी लोक कलाओं को ब्रह्मसरोवर तट पर देख जहां अनेकों लोग पहली बार इनका आनंद ले रहे है तो वहीं कुछ लोगों को इन विधाओं की यादें तरोताजा हो रही है। इस महोत्सव से न केवल लोक संस्कृति को जीवंत रखने का प्रयास सरकार की तरफ से किया जा रहा है बल्कि लोक कलाकारों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो रहे है। इस महोत्सव में 12 प्रदेशों की लोक कला को पर्यटकों के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। इन 12 प्रदेशों के उन लोक नृत्यों को कलाकार प्रस्तुत कर रहे है, जो लोक कला लुप्त होने के कगार पर पहुंच चुकी है। महोत्सव के शिल्प मेले के तीसरे दिन हरियाणा के जींद जिला के गांव बराह खुर्द के लोक कलाकार परमजीत, बलवारा, प्रकाश, हैप्पी, अक्षय, वजीर ने ब्रह्मसरोवर के उत्तरी तट पर ढेरु गाथा गायन की प्रस्तुती देकर पर्यटकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
स्वैप मशीनों और पेटीएम से की जा रही खरीददारी
नोटबंदी के चलते गीता जयंती समारोह के दौरान शिल्प व सरस मेले में अधिकतर शिल्पकारों ने स्वैप मशीनों व पेटीएम की सुविधा भी खरीददारों को उपलब्ध करवाई है। हालांकि अनेकों लोग इन सुविधाओं से खरीददारी करने में संकोच करते दिखाई दिए तो वहीं अनेकों लोगों ने इसकी सराहना भी की। शिल्प और सरस मेले में पर्यटकों ने शनिवार को जमकर खरीददारी की जबकि पर्यटक ब्रह्मसरोवर के तट पर हल्की धूप में विभिन्न प्रदेशों के व्यंजनों का स्वाद चख रहे थे।
राजीव शर्मा ने किया महोत्सव में भ्रमण
हरियाणा स्वर्ण जयंती वर्ष के संयोजक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राजीव शर्मा ने गीता जयंती महोत्सव में स्वर्ण जयंती के प्रचार-प्रसार को लेकर भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सरस और शिल्प मेेले में शिल्पकारों से बातचीत की तथा प्रचार-प्रसार की सामग्री पर स्वर्ण जयंती लोगों व इससे संबंधित प्रचार-प्रसार का भी निरीक्षण किया। इसके उपरांत संयोजक राजीव शर्मा ने मीडिया सेंटर का अवलोकन करते हुए कहा कि हरियाणा स्वर्ण जयंती वर्ष का सबसे बड़ा समारोह अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव है।
विज्ञापन
ताऊ ने ई-रिक्शा में बैठकर किया मेले का अवलोकन
प्रशासन की तरफ से बुजुर्ग और दिव्यांग लोगों के लिए शिल्प व सरस मेले का अवलोकन करने के लिए विशेष ई-रिक्शा की सुविधा उपलब्ध करवाई है। इस ई-रिक्शा पर सवार होकर बुजुर्ग शिल्प मेले का अवलोकन सहजता से कर रहे है।
इनर व्हील क्लब ने 5 हजार लोगों को वितरित किए बैग
गीता जयंती महोत्सव को पॉलिथीन मुक्त बनाने की कमान प्रशासन के साथ-साथ सामाजिक संस्था इनर व्हील क्लब ने भी सम्भाली है। ब्रह्मसरोवर के उत्तरी तट पर लोगों को पॉलिथीन का प्रयोग न करने के प्रति जागरुक कर रही क्लब की प्रधान उषा गोयल व रितू ढ़ींगड़ा का कहना है कि 2 हजार पॉलिथीन उपलब्ध करवाए थे। अब रोजाना करीब 1 हजार लोगों को बैग उपलब्ध करवा रहे है। अब तक 5 हजार बैग वितरित कर चुके है।
सीपीएस सीमा त्रिखा आज करेंगी सुर संध्या का शुभारम्भ
उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के दौरान 4 दिसम्बर को श्रीकृष्णा संग्रहालय में सुर संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ 4 दिसम्बर को सायं 5 बजकर 30 मिनट पर मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा करेंगी।