फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Deputy Commissioner gave instructions to adopt zero tolerance policy

Kurukshetra News: उपायुक्त ने जीरो टोलरेंस पॉलिसी को अपनाने के दिए निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner gave instructions to adopt zero tolerance policy
कुरुक्षेत्र। शाहबाद तहसील का निरीक्षण कार्यालय में निरीक्षण करते उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ।
शाहाबाद। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने सोमवार को शाहाबाद व बाबैन तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले की सभी तहसीलों व सब तहसीलों में अधिकारियों व कर्मचारियों को पूरी पारदर्शिता व ईमानदारी के साथ कार्य करना होगा। इन तहसीलों में जीरो टोलरेंस पॉलिसी को अपनाना होगा। इसके साथ ही तहसील कार्यालयों की स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान रखकर कार्य करना होगा।
विज्ञापन

इससे पहले उपायुक्त ने शाहाबाद में नवनिर्मित तहसील कार्यालय का अवलोकन किया। इस दौरान एसडीएम डाॅ. चिनार चहल ने नए भवन में लोगों की सुविधा के अनुसार बनाए गए सभी कक्षों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा तहसीलों को पेपरलेस करने की तैयारियों के बारे में भी विशेष जानकारी दी है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने शाहाबाद तहसील का निरीक्षण करने के बाद बाबैन तहसील कार्यालय का जायजा लिया और यहां पर तहसील को पेपरलेस करने से संबंधित तैयारियों पर फीडबैक भी लिया। इसके साथ ही सभी कक्षों का निरीक्षण किया और स्वच्छता का भी आंकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि तहसील कार्यालयों में सभी नागरिकों का प्राथमिकता के आधार पर पूरी ईमानदारी के साथ कार्य किया जाए। किसी भी व्यक्ति की शिकायत सामने नहीं आनी चाहिए, इसके साथ ही स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed