फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Depth and discipline of books are more effective: Prof Dhiman

पुस्तकों की गहराई और अनुशासन अधिक प्रभावी : प्रो धीमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Depth and discipline of books are more effective: Prof Dhiman
कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में कार्यक्रम के दौरान विचार रखते कुलपति वैद्य करतार - फोटो : विद्यालय
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय की ओर से शिक्षकों की मौजूदगी में विश्व पुस्तक दिवस मनाया गया। इस दौरान पुस्तकालय में नई पुस्तकों का प्रदर्शन करके विद्यार्थियों और शिक्षकों को विविध विषयों की नवीन जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के तहत पुस्तकों को ज्ञान का सबसे प्रामाणिक और स्थायी स्रोत बताया गया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने कहा कि डिजिटल युग में इंटरनेट पर जानकारी सहज उपलब्ध है लेकिन पुस्तकों में निहित गहराई, विश्वसनीयता और अध्ययन का अनुशासन कहीं अधिक प्रभावी होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से पुस्तकालय आने और किताबों के अध्ययन की आदत विकसित करने के बारे में प्रेरित किया।
विज्ञापन

कुलसचिव डॉ. कृष्ण कांत के अनुसार पुस्तकालय किसी भी शैक्षणिक संस्थान का हृदय होता है। पुस्तकों के माध्यम से ज्ञानार्जन के साथ व्यक्तित्व का समग्र विकास संभव है। पढ़ने की रुचि बढ़ाने और बौद्धिक वातावरण को सुदृढ़ करने में पुस्तकालय की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के प्राचार्य प्रो. आशीष मेहता, प्रॉक्टर प्रो. सतीश वत्स, पूर्व कुलसचिव प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह तोमर, संहिता सिद्धांत विभाग के अध्यक्ष डॉ. कृष्ण, डॉ. नेहा लांबा तथा विनोद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed